1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. PCB प्रमुख पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे बात! भारत-पाक मैच खेले जाने की बढ़े आसार

PCB प्रमुख पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे बात! भारत-पाक मैच खेले जाने की बढ़े आसार

IND vs PAK T20 WC Match Row : भारत के खिलाफ 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने वाला पाकिस्तान जल्द अपने फैसले पर यू-टर्न ले सकता है। पाकिस्तान के इस फैसले से हितधारकों की चिंताएं बढ़ गयी थीं। आईसीसी ने इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से विचार करने को कहा था। इस बीच, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से लिखे गए एक ई-मेल ने पीसीबी को अपनी सरकार से बात करने के लिए मजबूर कर दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- पाकिस्तान के स्टार स्पिनर मोहम्मद नवाज पर ICC की बड़ी कार्रवाई, डोपिंग उल्लंघन में 3 महीने का बैन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले पर ई-मेल भेजा था। जिसमें श्रीलंका की ओर से भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच न खेलने के फैसले से उसे भारी आर्थिक नुकसान होने और टूर्नामेंट की छवि को ठेस पहुंचने की बात कही थी। क्योंकि पाकिस्तान अपने सारे मैच श्रीलंका के कोलंबो और पाल्लेकल में खेल रहा है। श्रीलंका ने इस मामले में पाकिस्तान को फिर से विचार करने को कहा था।

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से आगे बताया कि दोनों देशों की सरकार और क्रिकेट स्तर पर संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं, ऐसे में पाकिस्तान, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ईमेल को अनदेखा नहीं कर सकता। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के सपोर्ट की जरूरत है। भारत बनाम पाकिस्तान का मैच न होने से श्रीलंका को टिकटों की बिक्री और उससे मिलने वाले रेवेन्यू में भारी नुकसान होगा।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान मोहसिन नकवी ने शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे। बता दें कि शाहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया था। हालांकि, पीसीबी ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

पढ़ें :- Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, सचिन का भी तोड़ा रिकॉर्ड
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...