1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की 403 विधानसभा क्षेत्रों के EROS का प्रशिक्षण शुरू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- पारदर्शी, निष्पक्ष-त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना लक्ष्य

यूपी की 403 विधानसभा क्षेत्रों के EROS का प्रशिक्षण शुरू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- पारदर्शी, निष्पक्ष-त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना लक्ष्य

यूपी में 403 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 17 जून, 19 जून और 25 जून 2025 को बैचवार आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में आज 17 जून को पहले बैच के तहत कुल 124 ईआरओएस (EROS) को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी में 403 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 17 जून, 19 जून और 25 जून 2025 को बैचवार आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में आज 17 जून को पहले बैच के तहत कुल 124 ईआरओएस (EROS) को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम), अलीगंज में आयोजित हो रहा है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Chief Election Officer Navdeep Rinwa) और उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सीएम योगी ने वितरित की राहत सामग्री, कहा-डबल इंजन की सरकार आपके साथ है खड़ी

प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Chief Election Officer Navdeep Rinwa)  ने कहा कि प्रदेश की मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे अपने कर्तव्यों को विधिक प्रावधानों के अनुसार ठीक ढंग से निभा सकें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईआरओएस (EROS) को निर्वाचक नामावलियों से जुड़े कानूनी पहलुओं, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में ईआरओ नेट और बीएलओ एप से संबंधित कार्यप्रणालियों पर भी चर्चा की गई, ताकि अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों का दक्षता से प्रयोग करना सिखाया जा सके। वहीं प्रशिक्षण के आगामी दो चरण 19 जून और 25 जून को आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शेष EROS को प्रशिक्षित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।

 

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...