1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Vaishno Devi Landslide : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से पांच की मौत और 14 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Vaishno Devi Landslide : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से पांच की मौत और 14 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने मंगलवार को बताया कि जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple)  के रास्ते में स्थित अधक्वारी गुफा मंदिर (Adhkwari Cave Temple) में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। बताया कि बचाव कार्य जारी है।

By santosh singh 
Updated Date

कटरा: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने मंगलवार को बताया कि जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple)  के रास्ते में स्थित अर्धकुंवारी गुफा मंदिर (Ardhkwnari Cave Temple) में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। बताया कि बचाव कार्य जारी है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपियों की अब खैर नहीं! पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी में, मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर लग सकता है गैंगस्टर एक्ट

एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, श्राइन बोर्ड (Shrine Board) ने कहा कि अधक्वारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय (Indraprastha Bhojanalaya) के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है। जय माता दी। इसके अलावा, वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) के निकट भूस्खलन की घटना के कारण कटरा से सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक जानकारी मिली है कि, भूस्खलन हादसे में 5 लोगों की मौत और 14 घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पढ़ें :- अविनाश शुक्ल बना रामलला की तिजोरी का चोर? तो मां-बाप ने भी फेरा मुंह, बोले- भगवान देंगे उसको उसके कर्मों का फल

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण कई नदियों और नालों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग (MET) ने इस मामले पर आज दिन में एक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया है कि 26 अगस्त के दौरान जेएमयू डिवीजन के कुछ स्थानों पर तीव्र व भारी से बहुत भारी बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश तथा दक्षिण केएमआर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कुछ संवेदनशील स्थानों पर बादल फटने व बाढ़ आने के साथ भूस्खलन व मिट्टी के धंसने व पत्थर गिरने की संभावना है। जल निकायों,नालों,नदी तटबंधों व ढीली संरचनाओं आदि से दूर रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...