सौंदर्य, ऐश्वर्य, विलासिता और सांसारिक सुखों का कारक शुक्र देव को बताया गया है। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, इनके राशि परिवर्तन और गोचर से सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है।
Venus’s Transit in Taurus : सौंदर्य, ऐश्वर्य, विलासिता और सांसारिक सुखों का कारक शुक्र देव को बताया गया है। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, इनके राशि परिवर्तन और गोचर से सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। रिश्तों, विवाह और बच्चों से संबंधित मामलों में शुक्र देव की सकारात्मक कृपा आवश्यक है। 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 03:51 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं, जहाँ वे 14 मई तक रहेंगे। यह गोचर मालव्य राजयोग (पंचमहापुरुष योग) बनाएगा, जिससे सुख, धन, और रिश्तों में स्थिरता आएगी। यह समय वृषभ, कन्या, और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ है, और जीवन में भौतिक सुखों में वृद्धि के योग हैं। वहीं, शुक्र अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।
वृषभ राशि
इस दौरान आपके आकर्षण और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इनकम के नए अवसर खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होने के संकेत हैं। इस दौरान आप निवेश कर सकते हैं। आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशि
इस दौरान आपको करियर में प्रमोशन के मिलने की संभावनाएं हैं। सफलता मिलने के योग है। पारिवारिक माहौल और परिवार सपोर्ट आपको सुकून देगा। इस राशि के कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा। इस दौरान अध्यात्म में आपका लगाव बढ़ेगा।
कुंभ राशि
इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलने से आगे बढ़ने के नए और बेहतर और अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। यह समय आपके कंफर्ट में भी इजाफा करने वाला साबित होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
मीन राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपको अपने संबंधों से लाभ मिलेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके करियर को नई दिशा देगी। कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में फायदा होगा। मां लक्ष्मी और कुबेर के आशीर्वाद से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत सधरेगी और धन-धान्य में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर वर्चस्व बढ़ने से नई पहचान मिलेगी। सीनियर्स आपके काम करने के तरीके से खुश होंगे और अपनी क्षमता से आप उनका भरोसा जीत पाएंगे।