1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : देवरिया में दबंगों ने युवक की बेल्ट से पिटाई कर चप्पल पर थूककर चटवाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

VIDEO : देवरिया में दबंगों ने युवक की बेल्ट से पिटाई कर चप्पल पर थूककर चटवाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यूपी (UP) के देवरिया जिले (Deoria District) से दबंगों का अमानवीय चेहरा (Inhuman Face) सामने आया है। यहां दिन दहाड़े दबंगों ने एक युवक को लात-घूसों से पीटा और चप्पल पर थूककर उसे चटवाया। युवक बार-बार छोड़ने की विनती करता रहा, लेकिन दबंगों ने उस पर कोई रहम नहीं दिखाई।

By santosh singh 
Updated Date

देवरिया। यूपी (UP) के देवरिया जिले (Deoria District) से दबंगों का अमानवीय चेहरा (Inhuman Face) सामने आया है। यहां दिन दहाड़े दबंगों ने एक युवक को लात-घूसों से पीटा और चप्पल पर थूककर उसे चटवाया। युवक बार-बार छोड़ने की विनती करता रहा, लेकिन दबंगों ने उस पर कोई रहम नहीं दिखाई। उनके इस बर्बर व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया, जिसे देखने के बाद लोग काफी गुस्से में हैं।

पढ़ें :- महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के एक और पेपर लीक दावे से मचा हड़कंप, व्हाट्सएप पर भेजे गए 78 सवाल, फोटो वायरल

29 नवंबर की घटना

इस मामले में पीड़ित युवक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 29 नवंबर को दोपहर लगभग 3 बजे बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान रास्ते में सकरापार और गोबराई गांव (Gobrai Village) के चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया और बिना किसी कारण के उसे पीटना शुरू कर दिया। लात, घूंसों और बेल्ट से बेटे को कई चोटें आईं। मां ने आगे बताया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने चप्पल पर थूककर बेटे को चटवाया और इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर कर दिया।

गांव के लोगों का आरोप

गांव के लोगों का आरोप है कि ये लड़के अक्सर परेशान करते रहते हैं, लोगों से झगड़ा करते हैं और मारपीट भी करते हैं। डर की वजह से लोग इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं करते।

देवरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी

पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो

फिलहाल देवरिया पुलिस (Deoria Police) ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...