1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video: मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर दो विमान, यात्रियों की हलक में अटकी जान, टल गया बड़ा हादसा

Video: मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर दो विमान, यात्रियों की हलक में अटकी जान, टल गया बड़ा हादसा

रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल यहां एक की रनवे पर एक ही समय पर दो विमान आ गए। जिसकी वजह से यात्रियों की जान पर आ बनी। जिसमें सैकड़ों यात्री बाल बाल बचे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शनिवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल यहां एक की रनवे पर एक ही समय पर दो विमान आ गए। जिसकी वजह से यात्रियों की जान पर आ बनी। जिसमें सैकड़ों यात्री बाल बाल बचे।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

सैकड़ों विमान यात्रियों की जान पलक झपकते ही जा सकती थी। इसका एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक ही रनवे पर एक विमान को उड़ान भरते और दूसरे को उसके ठीक पीछे उतरते हुए देखा जा सकता है।

एक ही रनवे पर एक ही वक्त में इन दोनों विमानों का इस तरह टेक ऑफ और लैंडिंग करना बेहद खतरनाक और एक बड़ी दुर्घटना को दावत देना था। खबरों में बताया गया कि मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे।

सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रनवे पर एक विमान उतर रहा है।वहीं दूसरा विमान उड़ान भरता नजर आ रहा है। दोनो विमानों का एक साथ इस तरह से टेकऑफ और लैंड जोखिम भरा था।

मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया,

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

पढ़ें :- किरण रिजिजू को लेकर सांसद शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- कल लाएं महिला आरक्षण बिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो का विमान 5053 देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद रले 27 पर उतर रहा था।

वहीं एयर इंडिया का विमान 657 तिरुवंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर इस घटना का वीडियो सामने आय़ा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर एक समयपर दो विमान आ गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...