1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: नशे में धुत कार ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटा, SI ने मांगा था डॉक्यूमेंट

Viral Video: नशे में धुत कार ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटा, SI ने मांगा था डॉक्यूमेंट

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक कार ड्राईवर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार में लेकर घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो हरियाणा के फरीदाबाद के वल्लभगढ़ बस अड्ढे का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Viral Video:सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक कार ड्राईवर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार में लेकर घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो हरियाणा के फरीदाबाद के वल्लभगढ़ बस अड्ढे का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

पढ़ें :- अब गन्ने से बनेगा प्लास्टिक, लखीमपुर खीरी में तैयार हो रहा देश का पहला बायोपॉलिमर प्लांट

यहां एक ड्राईवर अपनी कार में अवैध रुप से सवारी भर रहा था। इस दौरान जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जरुरी कागज मांगे तो ड्राईवर ने कार स्टार्ट करके ट्रैफिक पुलिस कर्मी सहित कार चला भगा दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- सीएम योगी का सख्त निर्देश- यूपी में सफाई कर्मियों का वेतन कटा तो होगी कड़ी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार ड्राईवर नशे में धुत्त था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का गेट खुला हुआ है और पुलिसकर्मी कार के अंदर है और ड्राइवर इसी तरह से अनियंत्रित कार को चला रहा है। थोड़ी दूर जाने के बाद कार रुकती है, जिसमें से पुलिसकर्मी कार ड्राइवर को लेकर उतरता है।यह मामला 21 जून का बताया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...