सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Star Batsman Abhishek Sharma) की झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी फैंस अपने पसंदीदा स्टार को देखकर खुद सीमा लांघ जाते हैं। ऐसा ही कुछ अभिषेक के साथ हुआ। एक फैन गर्ल ने सरेआम अभिषेक का हाथ खींचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Star Batsman Abhishek Sharma) की झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी फैंस अपने पसंदीदा स्टार को देखकर खुद सीमा लांघ जाते हैं। ऐसा ही कुछ अभिषेक के साथ हुआ। एक फैन गर्ल ने सरेआम अभिषेक का हाथ खींचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोग लड़की के ऐसा करने से नाराज दिखे।
होटल से निकलते वक्त खींचा हाथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो टीम के होटल से निकलने के वक्त का है। उस दौरान अभिषेक जब जा रहे थे तो एक लड़की ने अचानक हाथ पकड़ लिया और खींचने लगी। 25 वर्षीय बल्लेबाज बहुत असहज हो गया। सिक्योरिटी ने दखल दिया और लड़की को दूर किया। वीडियो को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता साफ दिखती है, लेकिन जबर्दस्ती हाथ पकड़ना गलत है। फैन होना ठीक है पर पर्सनल स्पेस और सम्मान भी उतना ही जरूरी है।” दूसरे ने कहा कि शर्मा जी के दीवाने बहुत लोग हैं लेकिन ऐसे हाथ नही खींचना चाहिए। बड़े खिलाड़ी हैं। सेफ्टी जरूरी होती है।
‘हाथ खींचना निजी स्पेस का उल्लंघन’
तीसरे यूजर ने लिखा, कि अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से जो जगह बनाई है, यह उसी का नतीजा है। युवाओं में उनकी जबर्दस्त दीवानगी है। हालांकि, फैंस का प्यार सर आंखों पर लेकिन सुरक्षा और मर्यादा का ध्यान रखना भी जरूरी है। किसी खिलाड़ी का हाथ पकड़कर खींचना उनके निजी स्पेस का उल्लंघन है, फैंस को थोड़ा संयम बरतना चाहिए। अन्य ने कमेंट किया कि अभिषेक बहुत बहुत हैंडसम हैं। जाहिर है उसके लिए दीवानगी तो होगी ही।
देखें वीडियो…
यह अभिषेक शर्मा की दीवानगी हैं🤎💜
टीम होटल से जब निकल रही थी अभिषेक शर्मा बाहर निकलते हैं और
एक लड़की जबरदस्ती अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ कर खींचती है
शर्मा जीकी दीवानगी लड़कियों में बहुत ज्यादा है pic.twitter.com/ma5JN7LcNV
पढ़ें :- हम महिला आरक्षण बिल के खिलाफ नहीं, ये भाजपा की दरार वाली राजनीति का 'काला दस्तावेज' था : अखिलेश यादव
— Prem singh meena (@TATUPREM5555) April 26, 2026
अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप
फिलहाल, अभिषेक के सिर आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप सजी है। उन्होंने आठ मैचों में 380 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और अर्धशतक हैं। एसआरएच ने शनिवार को सलामी बल्लेबाज अभिषेक (57 रन) और विकेटकीपर ईशान किशन (74 रन) की अर्धशतकीय पारियां के दम पर राजस्थान के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की। यह हैदराबाद टीम की लगातार चौथी जीत थी। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद ने राजस्थान की खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।