1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: लो.. जी… आ गया एसी वाला हेलमेट, सूरत में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहने हुए आया नजर, वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: लो.. जी… आ गया एसी वाला हेलमेट, सूरत में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहने हुए आया नजर, वायरल हो रहा है वीडियो

धूप और चिलचिलाती गर्मी में घर में बाहर निकलना भी मुश्किल हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे भी है जो धूप में खड़े होकर अपनी फर्ज और ड्यूटी निभाते है। ठीक ऐसे ही चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करते हुए एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

धूप और चिलचिलाती गर्मी में घर में बाहर निकलना भी मुश्किल हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे भी है जो धूप में खड़े होकर अपनी फर्ज और ड्यूटी निभाते है। ठीक ऐसे ही चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करते हुए एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

इस वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ऐसा हेलमेट पहना हुआ है जिसमें एसी लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- अब गन्ने से बनेगा प्लास्टिक, लखीमपुर खीरी में तैयार हो रहा देश का पहला बायोपॉलिमर प्लांट

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बीच सड़क पर ट्रैफिक संभाल रहा ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक खास तरह का हेलमेट पहन रहा है, जिसमें एसी लगा हुआ है और यह हेलमेट अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दरअसल, हेलमेट पर लगा एसी पुलिसकर्मी के चेहरे की तरफ है और यह हेलमेट के अंदरूनी हिस्से को ठंडा भी कर रहा है।

जिससे पुलिसकर्मी के सिर और चेहरे को गर्मी में ठंडक मिल रही है। एसी को चालू करने के लिए ड्रेस पर ही एक पावरफुल बैटरी लगाई जाती है जिससे एसी लगातार चलता रहता है। एसी का कंट्रोल हेलमेट (AC helmet) के ऊपरी पिछले हिस्से पर दिया गया है।

पढ़ें :- सीएम योगी का सख्त निर्देश- यूपी में सफाई कर्मियों का वेतन कटा तो होगी कड़ी कार्रवाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...