1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: ये ‘बीटेक पानी पूरी वाली’ हैं जरा हटके, इनके अनोखे अंदाज के आनंद महिन्द्र भी हुए कायल

Viral Video: ये ‘बीटेक पानी पूरी वाली’ हैं जरा हटके, इनके अनोखे अंदाज के आनंद महिन्द्र भी हुए कायल

सोशल मीडिया में एक पानी पूरी वाली खूब वायरल हो रही है। खुद उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने भी इस पानी पूरी वाली का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए उसके काम की सराहना की है। दरअसल यह पानी पूी वाली बीटेक पानी पूरी वाली के नाम से फेमस है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक पानी पूरी वाली खूब वायरल हो रही है। खुद उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने भी इस पानी पूरी वाली का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए उसके काम की सराहना की है। दरअसल यह पानी पूी वाली बीटेक पानी पूरी वाली के नाम से फेमस है। इनका नाम है तापसी उपाध्याय। पहले ये अपना स्टॉल तिलक नगर में लगाती थी। अब पूरे भारत में उनके 40 से अधिक स्टॉल हैं।

पढ़ें :- 100 साल पुराने घर की अटारी में मिला इंसानी दांतों का ढेर, सफाई करते ही खुला हैरान करने वाला राज

सोशल मीडिया में बीटेक पानी पूरी वाली तापसी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपना बिजनेस एक स्कूटी से शुरु किया था। वे स्कूटी से अपना स्टॉल खींचती थी। इसके बाद उन्होंने बाइक का यूज किया और पिछले साल नवंबर में एक थार खरीदी, लेकिन जैसे ही मैंने अपनी गाड़ी खींचने के लिए थार का इस्तेमाल करना शुरु किया।

लोग तरह तरह के कमेंट करने लगे। थार को तापसी ने ईएमआई पर अपने स्टॉल को खींचने के लिए खरीदा था। जिसकी वजह से उन्हें लोगो की काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा मैंने पैसे बचाएं और ईएमआई पर थार खरीदी।

हालंकि आनंद महिन्द्रा ने बीटेक पानी पूरी वाली के काम की सराहना की। महिंद्रा ने अपने पोस्ट में ‘बीटेक पानी पूरी वाली’ का थार पर पानी पुरी का ठेला खींचते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उद्योगपति ने “लोगों को असंभव का पता लगाने में मदद करने” की अद्वितीय क्षमता पर प्रकाश डालते हुए ऑफ-रोड वाहनों के लिए भी अपनी प्रशंसा व्यक्त की थी।

पढ़ें :- साफ दिखने वाला पानी भी हो सकता है जहरीला, आंखों से नहीं दिखेंगे ये खतरनाक केमिकल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...