1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: महाराजगंज में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल

Viral video: महाराजगंज में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया में एक लेखपाल का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के फरेंदा का बताया जा रहा है। वीडियो में पीड़ित व्यक्ति बहुत मुश्किल से रुपये का इंतजाम करने की बात कह रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराजगंज। सोशल मीडिया में एक लेखपाल का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के फरेंदा का बताया जा रहा है। वीडियो में पीड़ित व्यक्ति बहुत मुश्किल से रुपये का इंतजाम करने की बात कह रहा है। जिसके बाद लेखफाल रुपये लेकर दो दिन के बाद काम करने की बात कह रहा है।

पढ़ें :- UP AQI Report : यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद 10 शहरों की हवा हुई जहरीली, लखनऊ-प्रयागराज-गोरखपुर में AQI 500 के पार

जैसा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। पीड़ित व्यक्ति की फाइळ लेखपाल अलमारी से निकाल कर उनको हैसियत प्रमाण पत्र के बारे में बताया। पीड़ित व्यक्ति रुपये देते समय बता रहा है कि रुपया बहुत मुश्किल से इंतजाम किया है। चावल अन्य राशन बेचकर तीन हजाक का इंतजाम किया हूं जिसमें एक सौ रुपये कम भी है। पीड़ित के दिए गए रुपये को लेखफाल मोबाइल तो कभी फाइल के नीचे दबा रहे है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...