1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: आखिर कौन है ये योगी जिनका वीडियो माइनस टेंपेरेचर में बर्फ के बीच साधना करते हो रहा है वायरल

Viral Video: आखिर कौन है ये योगी जिनका वीडियो माइनस टेंपेरेचर में बर्फ के बीच साधना करते हो रहा है वायरल

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में चारो तरफ बर्फ की चादर से ढके पहाड़ और उन्ही पहाड़ों के बीच में एक व्यक्ति बैठा नजर आ रहा है जिस पर बर्फ जमी हुई नजर आ रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में चारो तरफ बर्फ की चादर से ढके पहाड़ और उन्ही पहाड़ों के बीच में एक व्यक्ति बैठा नजर आ रहा है जिस पर बर्फ जमी हुई नजर आ रही है।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहा है उसे योगी बताया जा रहा है। उसका नाम सत्येन्द्र नाथ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्फ की चादर से ढके ये पहाड़ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सेराज घाटी का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंजार निवासी सत्येन्द्र नाथ पिछले बीस साल से अधिक समय से कौलान्तक पीठ आश्रम में योगाभ्यास कर रहे हैं। अपने अनुयायियों के बीच ईशपुत्र के नाम से जाने जाते हैं।

नाथ के गुरु, ईशनाथ, हिमालयी योग परंपरा के अनुयायी थे। ईशपुत्र कौलांतक पीठ के प्रमुख हैं, जो योग और दिव्य प्रथाओं की पीठ है। ईशपुत्र के भक्त आठ से अधिक देशों में फैले हुए हैं, जो योग और भक्ति प्रथाओं को बढ़ावा देते हैं।

 

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...