1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Weight Loss : ये जूस फैट को छूमंतर कर देता है ,  इस तरह करें इसका सेवन

Weight Loss : ये जूस फैट को छूमंतर कर देता है ,  इस तरह करें इसका सेवन

आजकल की जीवन शैली में फैट की समस्या आम हो गई है। लोग फैट कम करने के लिए तरह तरह के जतन करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Weight Loss : आजकल की जीवन शैली में फैट की समस्या आम हो गई है। लोग फैट कम करने के लिए तरह तरह के जतन करते है। डाइटिंग, जिम और एक्सरसाइज करते-करते थक जाते हैं। ऐसी स्थिति में वजन कम करने के लिए लौकी असरदार उपाय साबित होती है।  रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और वजन धीरे-धीरे कम होता है।

पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा

 पोषण और फायदे
लौकी के जूस के कई फायदे है। ये जूस पाचन तंत्र को ठीक रखता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और स्किन को हेल्दी बनाए रखता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को पर्याप्त पानी मिलता है और थकान भी कम होती है। यहां इस बात को ध्यान रखना जरूरी है कि वजन घटाना कोई त्वरित प्रक्रिया नहीं है, इसके लिए संयम, नियमितता और धैर्य जरूरी है।

विटामिन
विटामिन C और B
विटामिन K
कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक

 जूस में निम्न चीजें मिला सकते हैं

काला नमक – स्वाद और डिटॉक्स के लिए
पुदीना के पत्ते – ताजगी और पाचन के लिए
जीरा – भूख नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए

पढ़ें :- Momo Soup : स्वाद और सेहत का खजाना मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...