1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली…पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी का निशाना

बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली…पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी का निशाना

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। अपने भाषण में ​प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। वहीं, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की नीतियों पर भी जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के महिला व दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर किया बेनक़ाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

इसको लेकर अब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।

वहीं, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, मोदी सरकार ने ठान लिया है कि दोनों Opposition Leaders को बात करने नहीं देना है। न लोक सभा में और न राज्य सभा में। हमारे बड़े-बड़े नेता, जिन्होंने इस देश के लिए कुर्बानी दी, जिन्होंने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी, जेलों में गए और अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़कर देश को आज़ादी दिलाई, उन नेताओं के खिलाफ एक आदमी सदन में बोलता है। उसे mic दिया जाता है, वह mic पर मनमानी गालियां देता है और सरकार वाले चुप्पी साध लेते हैं। क्या भाजपा वालों ने कभी इसे condemn किया है?

इसीलिए सारी विपक्ष की पार्टियों के नेताओं ने यह तय किया कि अगर वे हमें बात करने नहीं देंगे, तो हमें walkout करना चाहिए, protest करना चाहिए। खासकर हमारे नेताओं के बारे में जो अपमान किया गया है, उसे भी हम condemn करते हैं।

पढ़ें :- PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, चेन्नई में खेला जाएगा BBL के 16वें सीजन का पहला मैच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...