1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC 2025-27 Full Schedule: डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र का शेड्यूल जारी! जानिए भारत का किन टीमों से होगा सामना

WTC 2025-27 Full Schedule: डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र का शेड्यूल जारी! जानिए भारत का किन टीमों से होगा सामना

WTC 2025-27 Full Schedule: साउथ अफ्रीका के चैंपियन बनाने के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का  मौजूदा चक्र समाप्त हो गया, जिसके बाद टूर्नामेंट का नया चक्र (WTC 2025-27) श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, गॉल टेस्ट से शुरू होगा। जिसकी शुरुआत 17 जून 2025 से होगी। इस दौरान सभी 9 टीमों को छह-छह टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिनमें से उन्हें तीन सीरीज घर पर और तीन दूसरे देशों में खेलनी होगी। आइये डब्ल्यूटीसी के आगामी चक्र के शेड्यूल पर नजर डाल लेते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

WTC 2025-27 Full Schedule: साउथ अफ्रीका के चैंपियन बनाने के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का  मौजूदा चक्र समाप्त हो गया, जिसके बाद टूर्नामेंट का नया चक्र (WTC 2025-27) श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, गॉल टेस्ट से शुरू होगा। जिसकी शुरुआत 17 जून 2025 से होगी। इस दौरान सभी 9 टीमों को छह-छह टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिनमें से उन्हें तीन सीरीज घर पर और तीन दूसरे देशों में खेलनी होगी। आइये डब्ल्यूटीसी के आगामी चक्र के शेड्यूल पर नजर डाल लेते हैं।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी चक्र में ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मैच खेलने हैं। उसके बाद इंग्लैंड को 21 मैच और भारत को 18 टेस्ट खेलने हैं। नया कप्तान शुबमन गिल के नेतृत्व में भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से करेगा। टीम इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैच खेलेगी। इसके अलावा, भारत को वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर सीरीज खेली है, जबकि टीम श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा करेगी।

आगामी डब्ल्यूटीसी 2025-26 चक्र में कुल 71 मैच खेले जाने हैं, जिसका पूरा कार्यक्रम प्रत्येक टीम के लिए मैचों की संख्या को संतुलित करता है, जिसमें विभिन्न कारकों के आधार पर कुछ देश दूसरों की तुलना में अधिक टेस्ट खेलते हैं। यह व्यवस्था दो साल की अवधि में विभिन्न स्थानों और परिस्थितियों में निरंतर टेस्ट क्रिकेट कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2025-27 पूर्ण मैच शेड्यूल

1- ऑस्ट्रेलिया कुल 22 मैच

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

घर पर सीरीज: इंग्लैंड (5), न्यूजीलैंड (4) और बांग्लादेश (2)

बाहर की सीरीज: वेस्टइंडीज (3), साउथ अफ्रीका (3) और भारत (5)

2- बांग्लादेश कुल 12 मैच

घर पर सीरीज: पाकिस्तान (2) वेस्टइंडीज (2) इंग्लैंड (2)

बाहर की सीरीज: श्रीलंका (2) दक्षिण अफ्रीका (2) ऑस्ट्रेलिया (2)

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

3- इंग्लैंड कुल 21 मैच

घर पर सीरीज: भारत (5) न्यूजीलैंड (3) पाकिस्तान (3)

बाहर की सीरीज: ऑस्ट्रेलिया (5) दक्षिण अफ्रीका (3) बांग्लादेश (2)

4- भारत कुल 18 मैच

घर पर सीरीज: वेस्टइंडीज (2) दक्षिण अफ्रीका (2) ऑस्ट्रेलिया (5)

बाहर की सीरीज: इंग्लैंड (5) श्रीलंका (2) न्यूजीलैंड (2)

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

5- न्यूजीलैंड कुल 16 मैच

घर पर सीरीज: वेस्टइंडीज (3) भारत (2) श्रीलंका (2)

बाहर की सीरीज: इंग्लैंड (3) ऑस्ट्रेलिया (4) पाकिस्तान (2)

6- पाकिस्तान कुल 13 मैच

घर पर सीरीज: दक्षिण अफ्रीका (2) श्रीलंका (2) न्यूजीलैंड (2)

बाहर की सीरीज: बांग्लादेश (2) वेस्टइंडीज (2) इंग्लैंड (3)

7- दक्षिण अफ्रीका कुल 14 मैच

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

घर पर सीरीज: ऑस्ट्रेलिया (3) बांग्लादेश (2) इंग्लैंड (3)

बाहर की सीरीज: पाकिस्तान (2) भारत (2) श्रीलंका (2)

8- श्रीलंका कुल 12 मैच

घर पर सीरीज: बांग्लादेश (2) भारत (2) दक्षिण अफ्रीका (2)

बाहर की सीरीज: वेस्टइंडीज (2) पाकिस्तान (2) न्यूजीलैंड (2)

9- वेस्टइंडीज कुल 14 मैच

घर पर सीरीज: ऑस्ट्रेलिया (3) श्रीलंका (2) पाकिस्तान (2)

बाहर की सीरीज: भारत (2) न्यूजीलैंड (3) बांग्लादेश (2)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...