1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi के राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छत से कूदकर लोगो ने बचाई अपनी जान

Delhi के राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छत से कूदकर लोगो ने बचाई अपनी जान

दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्टोरेंट में सोमवार की दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगो ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्टोरेंट में सोमवार की दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगो ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।

पढ़ें :- UP News : बच्ची का टूटा था दाया हाथ, चढ़ा दिया प्लास्टर बाएं हाथ में, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे कंट्रोल रुम को आग लगने की सूचना मिली थी, तब से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हरीश रावत, बोले-योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ कि काफिले क्यों लूटे हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने जंगल जंबूरी रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में रेस्टोरेंट की छत पर बीस से तीस लोग दिखाई पड़ रहे है। उनके पीछे धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। जिससे बचते हुए लोग एक एक करके छत से कूदते नजर आ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...