HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj Ka Rashifal 4 May 2023: मिथुन राशि समेत इन 3 राशि के जातकों को होगा धन लाभ, इन्हे मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal 4 May 2023: मिथुन राशि समेत इन 3 राशि के जातकों को होगा धन लाभ, इन्हे मिलेगा भाग्य का साथ

आज गुरुवार को मेष, तुला के जातकों को शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। मिथुन वालों को लाभ मिल सकता है। वहीं मीन की कुछ समस्या दूर होगी। जानिए आज आज 4 मई 2023 का राशिफल कैसा रहेगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

फील्ड में शत्रु प्रबल होंगे और उनकी वजह से कुछ समस्या बढ़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। व्यापार में विस्तार के लिए आज परिवार से चर्चा अवश्य करें। सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज आपको प्रसिद्ध दिलाएगी।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

वृषभ राशिफल

प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन आपको अपनी माता के सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आप सारे काम जल्दी निपटा कर शाम को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आप अपनी बुद्धि कार्यकुशलता से फील्ड में प्रगति करेंगे और लाभ पाएंगे। व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपको अपने से वरिष्ठजनों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपको चल और अचल संपत्तियों से लाभ के योग बन रहे हैं। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी।

कर्क राशिफल

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज इनके विवाह की बात आगे बढ़ेगी और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।

सिंह राशिफल

शत्रुओं के षड्यंत्र विफल हो जाएंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। स्वजनों के साथ यदि कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज खत्म हो जाएगी। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी ख़र्च कर सकते हैं।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

कन्या राशिफल

चिंता और तनाव बना रहेगा। सेहत के मामले में भी आज कन्या राशि के जातकों को अपना ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। अचानक खर्च की स्थिति बनने से भी आप परेशान होंगे।

तुला राशिफल

गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। फील्ड में अधिक मेहनत करने के बाद आमदनी कम और व्यय अधिक होगा, लेकिन आज आपको पैसों की बर्बादी से बचना होगा और अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।

वृश्चिक राशिफल

नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी नई जगह से ऑफर मिल सकता है। यदि आप कार्य की सिद्धि के लिए दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल होंगे तो आपको सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा। आज आपके पक्ष में कोर्ट में लंबित मामले का फैसला आ सकता है।

धनु राशिफल

आपके परिवार के सदस्यों के साथ आज वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यदि आप उनकी सलाह मानकर आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं।

मकर राशिफल

भागदौड़ के बीच आज आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध सुधरेंगे, लेकिन किसी से कुटिल व्यक्ति से लेन-देन से बचें। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें बाधा आ सकती हैं।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

कुंभ राशिफल

आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज आप अपने काम की योजना पहले ही बना लेंगे लेकिन फिर भी अचानक से कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। आज भाई बहनों से मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशिफल 

संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप अपने माता-पिता को भगवान के दर्शन कराने किसी मंदिर ले जा सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...