1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2025 Prize Money: बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 जीतने पर टीम इंडिया को दिया बड़ा तोहफा, खिलाड़ी हुए मालामाल

Asia Cup 2025 Prize Money: बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 जीतने पर टीम इंडिया को दिया बड़ा तोहफा, खिलाड़ी हुए मालामाल

Asia Cup 2025 Prize Money: पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में धूल चटाकर खिताब जीतने वाली भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई है। बीसीसीआई ने एशियन चैंपियन टीम के लिए भारी भरकम इनामी राशि का ऐलान किया है। भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज करके 9वीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Asia Cup 2025 Prize Money: पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में धूल चटाकर खिताब जीतने वाली भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई है। बीसीसीआई ने एशियन चैंपियन टीम के लिए भारी भरकम इनामी राशि का ऐलान किया है। भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज करके 9वीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।

पढ़ें :- गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले कप्तान अजिंक्या रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बोले- ये आगे बढ़ने का सही समय

कितनी इनामी राशि देने की हुई घोषणा?

बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ को 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘ये एक बेहतरीन जीत है और बीसीसीआई 21 करोड़ रुपये प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को देने का एलान करता है, जो इस एशिया कप का हिस्सा रहे हैं।’ सैकिया ने आगे कहा, ‘यह रकम टीम, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हमें अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ पर बेहद गर्व है, जिन्होंने दुबई में शानदार प्रदर्शन किया।’

एशिया कप 2025 कैश प्राइज़ मनी

टोटल: अवॉर्ड प्राइज 78000 US$

पढ़ें :- श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका, असिस्टेंट कोच ने छोड़ा साथ

विनर: 30000 US$ (2.5 करोड़ रुपये)

रनर-अप: 20000 US$ (1.3 करोड़ रुपये)

मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड: 15000 US$

प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): 5000 US$

MVP अवॉर्ड: 15000 US$

पढ़ें :- WTC फाइलन की राह मुश्किल, श्रीलंका सीरीज में भारत के लिए करो या मरो जैसी चुनौती, जानिए पूरा समीकरण

सबसे ज्यादा विकेट: 15000 US$

सबसे ज्यादा रन: 15000 US$

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...