1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bastar Encounter : बस्तर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Bastar Encounter : बस्तर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिसमें चार नक्सली (Four Naxalites) ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी (DRG)  का एक जवान बलिदान (One Soldier Martyred) हुआ है। मौके से एके-47 (AK-47) और एसएलआर (SLR )  जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

बस्तर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिसमें चार नक्सली (Four Naxalites) ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी (DRG)  का एक जवान बलिदान (One Soldier Martyred) हुआ है। मौके से एके-47 (AK-47) और एसएलआर (SLR )  जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर कल शाम 6 बजे से मुठभेड़ चल रही  है। डीआरजी (DRG)  और एसटीएफ (STF) के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी (DRG) के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम (Head Constable Sannu Karam) बलिदान हुए हैं। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी (DRG)  और एसटीएफ (STF)  शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार शाम को उस समय गोलीबारी शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR ) समेत स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए हैं।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...