1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में दरोगा की बारात से पहले ‘लव स्टोरी’ का क्लाइमैक्स: प्रेमी पहुंचा, मंडप में खुद रचा ली शादी

यूपी में दरोगा की बारात से पहले ‘लव स्टोरी’ का क्लाइमैक्स: प्रेमी पहुंचा, मंडप में खुद रचा ली शादी

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक शादी उस वक्त फिल्मी मोड़ ले गई, जब दरोगा की बारात निकलने से पहले ही दुल्हन का प्रेमी पहुंच गया और पूरी कहानी बदल गई। आखिरकार, उसी मंडप में प्रेमी ने दुल्हन के साथ सात फेरे ले लिए। मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले दरोगा जॉन मेजर (पोस्टिंग लखनऊ) की शादी 20 अप्रैल को तय थी...

By Harsh Gautam 
Updated Date

Basti (U.P.): उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक शादी उस वक्त फिल्मी मोड़ ले गई, जब दरोगा की बारात निकलने से पहले ही दुल्हन का प्रेमी पहुंच गया और पूरी कहानी बदल गई। आखिरकार, उसी मंडप में प्रेमी ने दुल्हन के साथ सात फेरे ले लिए। मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले दरोगा  (पोस्टिंग लखनऊ) की शादी 20 अप्रैल को तय थी। दोनों परिवारों ने पूरी तैयारी कर ली थी—कार्ड बंट चुके थे, मेहमान आ चुके थे और मैरिज हॉल भी सज चुका था। लेकिन जिस युवती से शादी होनी थी, उसका पिछले 5 साल से एक प्रॉपर्टी डीलर सर्वेश सिंह से प्रेम संबंध चल रहा था।

पढ़ें :- 26 साल बाद भाखड़ा नहर ने उगला राज: सन् 2000 में शादी से लौट रहे 4 लोगों के साथ डूबी ओमनी वैन मिली, गांव की आंखें नम

बारात से कुछ घंटे पहले पहुंचा प्रेमी

शादी के दिन, बारात निकलने से कुछ घंटे पहले सर्वेश सिंह दरोगा के घर पहुंच गया। उसने दूल्हे के पिता को पूरे अफेयर की जानकारी दी और साफ कहा कि अगर बारात लेकर गए तो वह सबके सामने सच्चाई उजागर कर देगा। पूरा मामला सुनने के बाद दरोगा के पिता धर्मराज चौधरी ने तुरंत दुल्हन पक्ष को फोन किया और शादी से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सही समय पर सच्चाई सामने आ गई, वरना बेटे की जिंदगी खराब हो सकती थी।

फिर हुआ असली ‘क्लाइमैक्स’

इधर रिश्ता टूटने के बाद दुल्हन के घर में हड़कंप मच गया। तभी सर्वेश सिंह दुल्हन के घर पहुंचा, परिवार को शादी के लिए मनाया और रात में खुद दूल्हा बनकर बारात लेकर पहुंच गया। आखिरकार, उसी मंडप में उसने अपनी प्रेमिका के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली। दरोगा के पिता धर्मराज चौधरी ने कहा कि सही समय पर अफेयर की जानकारी मिल गई, जिससे उनका बेटा एक बड़ी परेशानी से बच गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं चाही।

पढ़ें :- PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करके घिर अजय राय, सीएम बोले-​असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को करती है प्रकट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...