1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of eating red guava: अगर ठेले पर दिख जाए लाल अमरुद तो फौरन खरीद लें, खाने से होते हैं ये बेहतरीन फायदे

Benefits of eating red guava: अगर ठेले पर दिख जाए लाल अमरुद तो फौरन खरीद लें, खाने से होते हैं ये बेहतरीन फायदे

लाल अमरुद सफेद अमरुद से अधिल फायदेमंद होता है। इसलिए अगर कहीं किसी दुकान या ठेले पर अगर आपको लाल अमरुद नजर आ जाएं तो फौरन उसे खरीद कर घर ले आएं। और इसे काला नमक या चाट मसाला लगाकर खाएं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating red guava:  अमरुद पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। अमरुद खाने से पाचन तंत्र सही होता है। पर क्या आपने लाल अमरुद देखा है। लाल अमरुद (red guava) खाने के फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको लाल अमरुद खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

लाल अमरुद (red guava) सफेद अमरुद से अधिल फायदेमंद होता है। इसलिए अगर कहीं किसी दुकान या ठेले पर अगर आपको लाल अमरुद (red guava) नजर आ जाएं तो फौरन उसे खरीद कर घर ले आएं। और इसे काला नमक या चाट मसाला लगाकर खाएं।

Benefits of eating red guava

लाल अमरुद में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। शुगर के मरीजों के लिए लाल अमरुद (red guava) बहुत फायदेमंद होता है। लाल अमरुद ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। लाल अमरुद खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।

Benefits of eating red guava

पढ़ें :- Benefits of drinking clove water: डेली सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

लाल अमरुद में आयरन भरपूर होता है। लाल अमरुद खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम रहता है। लाल अमरुद शरीर में ट्यूमर बनने की प्रक्रिया को रोकने में हेल्प करता है। लाल अमरुद (red guava) में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ये बीपी के पेसेट्स के लिए भी लाभदायक होता है।

लाल अमरुद में फाइबर भी मौजूद होता है। इसमें पानी कम मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पेट की दिक्कतों में आराम देता है। कब्ज की परेशानी को दूर करता है। लाल अमरुद (red guava) में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा लाल अमरुद स्किन संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है साथ ही स्किन कैंसर के खतरे को कम करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...