1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Pear: पोषण तत्वों का खजाना है नाशपाती, डायबिटीज और कब्ज में करता है फायदा

Benefits of Pear: पोषण तत्वों का खजाना है नाशपाती, डायबिटीज और कब्ज में करता है फायदा

नाशपाती में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे कब्ज दूर होता है। इसके अलावा नाशपाती का सेवन आंत और पाचन संबंधित समस्याओं में फायदा करती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date
बारिश के मौसम में नाशपाती खूब आसानी से मिल जाती है। वैसे इसे बहुत कम ही लोग पसंद करते है। पर क्या आप जानते है यह पोषण तत्वों से भरपूर होती है।  इसमें विटामिन सी, पोटैशिययम, फोलेट, कॉपर, मैगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने के काम आता है। तो चलिए जानते है इसे खाने के फायदे। शरीर के किसी भी अंग में सूजन हो तो इससे बचने के लिए आप नाशपाती का सेवन कर सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है।
Benefits of Pear
  इसके अलावा नाशपाती का नियमित सेवन करने पाचनतंत्र बेहतर होता है। नाशपाती में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे कब्ज दूर होता है। इसके अलावा नाशपाती का सेवन आंत और पाचन संबंधित समस्याओं में फायदा करती है।
Benefits of Pear
साथ ही नाशपाती डायबिटीज के पेसेंट के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है। इसलिए एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है।इसके अलावा नाशपाती लंबे समय तक पेट भरा रखती है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जिससे शरीर का वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...