पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जनहित को सर्वोपरि मानते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए।
