आजाद अधिकार सेना ने यूपी के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर (UP Minister of State for Energy Somendra Tomar) तथा उनकी पत्नी की घोषित आय व संपत्ति में कथित असंगति तथा शांति निकेतन ट्रस्ट से जुड़े कतिपय तथ्यों के संबंध में प्रस्तुत शिकायत संख्या 2510-2025 में उप लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश ने मंत्री सोमेंद्र तोमर (Somendra Tomar) एवं उनकी पत्नी से जवाब मांगा है।
लखनऊ । आजाद अधिकार सेना ने यूपी के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर (UP Minister of State for Energy Somendra Tomar) तथा उनकी पत्नी की घोषित आय व संपत्ति में कथित असंगति तथा शांति निकेतन ट्रस्ट से जुड़े कतिपय तथ्यों के संबंध में प्रस्तुत शिकायत संख्या 2510-2025 में उप लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश ने मंत्री सोमेंद्र तोमर (Somendra Tomar) एवं उनकी पत्नी से जवाब मांगा है।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur, National President of Azad Adhikar Sena) ने वर्ष 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में दाखिल शपथपत्रों के आधार पर कहा था कि इस अवधि में सोमेंद्र तोमर (Somendra Tomar) और उनकी पत्नी की कुल घोषित आय लगभग 72 लाख रुपये थी, जबकि उनकी चल एवं अचल संपत्तियों में कुल वृद्धि लगभग 2.13 करोड़ रुपये दर्शित होती है। शिकायत में इस कथित अंतर के स्रोत एवं कारणों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी।
शिकायत में सोमेंद्र तोमर के शांति निकेतन ट्रस्ट (Shanti Niketan Trust) के अध्यक्ष होने तथा उक्त ट्रस्ट द्वारा जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 के बीच कायस्थ मावंडी गांव में लगभग 10.5 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 47,000 वर्गमीटर भूखंड खरीदे जाने के तथ्यों की भी जांच की बात कही गयी थी।