सोया चाप खाने में बेहद टेस्टी होता है साथ ही प्रोटीन से भरपूर होता है। मार्केट में सोया चाप की कई डिशेज मिलती है। जो खाने में बहुत टेस्टी लगती है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो मार्केट में खाने के बाद घर में ट्राई करने का जरुर सोचते है।
Easy way to make soyachaap: सोया चाप खाने में बेहद टेस्टी होता है साथ ही प्रोटीन से भरपूर होता है। मार्केट में सोया चाप की कई डिशेज मिलती है। जो खाने में बहुत टेस्टी लगती है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो मार्केट में खाने के बाद घर में ट्राई करने का जरुर सोचते है।
अगर आप भी ऐसे ही लोगो में से हैं तो आज हम आपके लिए घर में सोया चाप बनाने की रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप बहुत ही आसानी से घर में बना सकती है।फिर मनचाही डिशेज इससे तैयार कर सकती है। सोयाचाप घर में बनाने का तरीका बताने जा रही हैं फेमस शेफ पंकज भदौरिया।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
घर में सोया चाप बनाने का ये है तरीका
एक कप मैदा और एक कप पानी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसे एक तरफ रख दें।सोया चंक्स को पानी में डालकर करीब आठ मिनट तक पका लें।फिर ठंडे पानी से धोकर निचोड़ लें।मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें।किसी बड़े बर्तन में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
अब मैदे के घोल में नमक और सोया चंक्स के पेस्ट को डाल दें।साथ ही एक कप सोयाबीन का आटा डाल दें।हाथों से मिक्स करें। थोड़ा सा तेल डालें और रोटी के आटे की तरह अच्छी तरह से गूंथ लें। अब इस गूंथे आटे को दस मिनट के लिए रख देंगे।तैयार आटे की रोटी बना लें और इसके दो सेंटीमीटर स्ट्रिप काट लें।
अब इन सोया स्ट्रिप को आइसक्रीम की स्टिक पर लपेटें। सोया स्ट्रिप को लपेटने से पहले थोड़ा सा मैदे का घोल लगा दें। जिससे ये आसानी से चिपक जाएं। अब इन तैयार सोया स्टिक को गर्म पानी में डालकर ढंक दें।जब ये पककर ऊपर तैरने लगे तो इन्हें बाहर निकाल कर ठंडा कर लें।बस स्टिक से बाहर निकालकर काटें और मनचाही डिश बनाकर तैयार करें।