1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2025 में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फाइनल जो इनाम मिला है, उसका किया इस्तेमाल अदा करना पड़ेगा भारी जुर्माना

आईपीएल 2025 में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फाइनल जो इनाम मिला है, उसका किया इस्तेमाल अदा करना पड़ेगा भारी जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का सीजन कई युवा खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा। इनमें सबसे चमकदार सितारा साबित हुए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) । राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से न केवल सुर्खियां बटोरीं, बल्कि ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ (Super Striker of the Season) का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का सीजन कई युवा खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा। इनमें सबसे चमकदार सितारा साबित हुए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) । राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से न केवल सुर्खियां बटोरीं, बल्कि ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ (Super Striker of the Season) का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। यानी वह इस सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें जो इनाम मिला है, उसका इस्तेमाला करना वैभव को भारी पड़ सकता है।

पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर

वैभव सूर्यवंशी ने सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब किया हासिल

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल 2025 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 206.55 रहा। यह स्ट्राइक रेट उन सभी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा था, जिन्होंने कम से कम 7 मैच खेले और 100 से ज्यादा गेंदों का सामना किया। वैभव ने इस दौरान 122 गेंदों में 24 छक्के और 18 चौके जड़े, जिसने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (Super Striker of the Season)  का अवॉर्ड हर साल उस बल्लेबाज को दिया जाता है, जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाता है। वैभव को इस उपलब्धि के लिए एक ट्रॉफी और टाटा कर्व कार इनाम में दी गई। यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर तब जब वह सिर्फ 14 साल के हैं और यह उनका पहला आईपीएल सीजन था। लेकिन वैभव को इनाम में मिली कार को वह अपनी उम्र के कारण अभी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

कार का इनाम और नियमों की बाधा

वैभव को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (Super Striker of the Season)  के तौर पर टाटा कर्व कार इनाम में दी गई। लेकिन 14 साल की उम्र के कारण वह इस कार को खुद नहीं चला सकते। भारत में मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत ड्राइविंग लाइसेंस के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है। 16 साल की उम्र में 50 सीसी तक के स्कूटर के लिए लाइसेंस मिल सकता है, लेकिन कार चलाने के लिए 18 साल का होना अनिवार्य है। अगर वैभव या कोई भी नाबालिग बिना लाइसेंस के कार चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उन पर जुर्माना लग सकता है, साथ ही वाहन मालिक या अभिभावक को भी सजा हो सकती है।

पढ़ें :- PBKS के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन पुराने वीडियो को लेकर हुईं ट्रोल, बोलीं- 'ऑफिस में फोन करके गाली दे रहे…'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...