फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह अपने चरम पर है। पूरी दुनिया के खेलप्रेमियों ने रोमांचक मुकाबला देखने के लिए तैयारियां जोरो पर है।
FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह अपने चरम पर है। पूरी दुनिया के खेलप्रेमियों ने रोमांचक मुकाबला देखने के लिए तैयारियां जोरो पर है। भारत में भी फुटबॉल फीवर शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपनी फेवरेट टीम्स चुनकर पहले से ही माहौल बना रहे हैं। इसके पहले फुटबॉल मैच को देखने के लिए ब्रॉडकास्ट को लेकर कशमकश बनी हुई थी। लेकिन अब सभी कन्फ्यूजन खत्म हो गई है। वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ ही दिन पहले Zee Entertainment को भारत का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर (Official Broadcaster) घोषित कर दिया गया है। इससे अब साफ हो गया है कि मैच टीवी और Streaming दोनों पर कहां देखने को मिलेंगे।
4 नए स्पोर्ट्स चैनल
Zee ने सिर्फ एक टूर्नामेंट ही नहीं, बल्कि 2034 तक होने वाले कुल 38 और FIFA इवेंट्स के Broadcast rights भी हासिल कर लिए हैं। इससे आने वाले कई सालों तक International Football में उसकी पकड़ और मजबूत हो जाएगी।
स्पोर्ट्स नेटवर्क
इसके साथ ही कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स नेटवर्क को और बड़ा करते हुए 4 नए चैनल भी लॉन्च किए हैं।
Unite8 Sports 1
Unite8 Sports 1 HD
Unite8 Sports 2
Unite8 Sports 2 HD
यूजर्स प्लान
वहीं Zee5 पर भी फुटबॉल फैंस के लिए खास प्लान तैयार किए गए हैं। वर्ल्ड कप देखने के लिए यूजर्स को दो विकल्प मिलेंगे। पहला 3 महीने का प्लान ₹799 में और दूसरा 1 साल का प्लान ₹1699 में।
DD स्पोर्ट्स मैच लाइव
अगर आपके पास Zee चैनल्स या Zee5 का एक्सेस नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुछ चुनिंदा मैचों का ब्रॉडकास्ट Doordarshan Sports पर भी किया जाएगा। यानी आप आसानी से DD Sports पर भी मैचों का मजा ले सकते हैं।
ओपनिंग मैच
टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून को खेला जाएगा। इसे भारत में 12 जून की रात 12:30 बजे से देखा जा सकेगा।
इसके बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे अहम मुकाबले भी DD Free Dish पर दिखाए जाएंगे।
क्वार्टरफाइनल मैच
क्वार्टरफाइनल मैच 9, 10 और 11 जुलाई को होंगे, जबकि सेमीफाइनल 14 और 15 जुलाई को खेले जाएंगे।
फाइनल मुकाबला
वहीं, इस पूरे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।