1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup : फुटबॉल की दुनिया में केप वेर्दे ने रचा इतिहास, नॉक आउट में पहुंचने वाला बना सबसे छोटा देश

FIFA World Cup : फुटबॉल की दुनिया में केप वेर्दे ने रचा इतिहास, नॉक आउट में पहुंचने वाला बना सबसे छोटा देश

फुटबॉल की दुनिया में अतिहास रचने वाली टीम केप वेर्दे ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई। इसी के साथ केप वेर्दे ने शानिवार को फुटबॉल के नक्शे में अपना नाम अंकित कर लिया। 5 लाख की आबादी वाले इस देश ने नॉक आउट राउंड का टिकट हासिल कर लिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup : फुटबॉल की दुनिया में अतिहास रचने वाली टीम केप वेर्दे ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई। इसी के साथ केप वेर्दे ने शानिवार को फुटबॉल के नक्शे में अपना नाम अंकित कर लिया।
5 लाख की आबादी वाले इस देश ने नॉक आउट राउंड का टिकट हासिल कर लिया है। शानिवार को जैसे ही स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराया, केप वेर्दे का राउंड ऑफ 32 का टिकट कंफर्म हो गया, जहां उसका सामना विश्व विजेता अर्जेंटीना से होगा। इससे पहले, केप वेर्दे ने ह्यूस्टन में सऊदी अरब के 0-0 से ड्रॉ खेलकर, ग्रुप एच में किसी भी टीम को अपने खिलाफ जीत हासिल नहीं करने दी थी।

पढ़ें :- पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी का पहला भावुक संदेश, लिखा- पापा, अब नहीं जानता क्या करूंगा...?

अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित यह आईलैंड नेशन (Island nation) क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बन गया है।

लीग राउंड के बाद केप वर्डे ग्रुप एच में दूसरे स्थान पर रहा और अपनी पहली ही कोशिश में वर्ल्ड कप नॉकआउट में जगह बना ली। 56 साल के बुबिस्टा की टीम आठ महीने पहले, पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वलीफाई करने में सफल हुई थी।

केप वेर्दे ने दमदार डिफेंस , जोखिम भरा अटैक और जीत का जज्बा लेकर स्पेन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसी क्रम में दूसरे मैच में उरुग्वे के साथ 2-2 से ड्रॉ खेलकर साबित कर दिया कि उनका अटैक भी कम नहीं है। उरुग्वे के खिलाफ ड्रॉ के बाद केप वेर्दे के नॉकआउट (knock out) में जगह बनाने की उम्मीदें बढ़ गई थीं। शुक्रवार को सऊदी अरब के खिलाफ ड्रॉ के बाद, वे तीन अंकों के साथ बिना कोई मैच हारे ग्रुप H में दूसरे स्थान पर रहे। वे 2010 की विजेता स्पेन से पीछे और दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन उरुग्वे (World Cup champion Uruguay) से एक अंक आगे रहे।

पढ़ें :- स्वीडन ने FIFA विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की, ट्यूनीशिया को दी बड़ी शिकस्त

केप वर्डे अब 3 जुलाई को मियामी गार्डन्स में राउंड-ऑफ़-32 मुक़ाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से भिड़ेगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...