1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : महंगे सुपरफूड्स भूल जाएंगे! भुने चने और किशमिश का ये मेल है सेहत का खजाना

Health Tips : महंगे सुपरफूड्स भूल जाएंगे! भुने चने और किशमिश का ये मेल है सेहत का खजाना

बैलेंस्ड डाइट की तलाश में अक्सर लोग महंगे सुपरफूड्स को पृफर करते हैं । जबकि हमारे घर में ही कुछ ऐसे ट्रेडिशनल और सस्ते ऑप्शन मौजूद हैं जो पोषण के मामले में बेहद प्रभावशाली हैं।उनमें से दो हैं, भुने हुए चने और किशमिश।ये दोनों ही सामग्रियां अपने-अपने पोषक गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। अगर  इनका सेवन साथ में किया जाये तो काफी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इसके अनेक फ़ायदों के बारे में

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बैलेंस्ड डाइट की तलाश में अक्सर लोग महंगे सुपरफूड्स को पृफर करते हैं । जबकि हमारे घर में ही कुछ ऐसे ट्रेडिशनल और सस्ते ऑप्शन मौजूद हैं जो पोषण के मामले में बेहद प्रभावशाली हैं।उनमें से दो हैं, भुने हुए चने और किशमिश।ये दोनों ही सामग्रियां अपने-अपने पोषक गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। अगर  इनका सेवन साथ में किया जाये तो काफी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इसके अनेक फ़ायदों के बारे में

पढ़ें :- कभी न लगायें अपने फोन में इन 4 तरह के वालपेपर, जानिए कैसा असर डालता है दिमाग पर

एनर्जी का नेचुरल सोर्स

भुने चने और किशमिश दोनों ही शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करते हैं। चने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जबकि किशमिश में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) होता है, जो शरीर को थकान से जल्दी उबरने में मदद करती है।

डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाएं

भुने चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज की समस्या नहीं होती। किशमिश में भी नेचुरल फाइबर होता है जो आंतों को साफ करता है।

पढ़ें :- दिनभर ऑफिस में एक ही जगह बैठना पड़ सकता है भारी, हो सकती है सर्वाइकल की बीमारी

वेट लॉस करने में सहायक

चने लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यह आदत वेट लॉस करने में सहायक होती है। किशमिश की थोड़ी मात्रा मीठे की क्रेविंग भी शांत करती है।

खून की कमी दूर करें

किशमिश और चने दोनों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है और एनीमिया से बचाव करता है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह बहुत लाभकारी होता है।

दिल को रखें स्वस्थ

पढ़ें :- Health Tips :  रसोई में रखे ये मसाले बीमारियों के दुश्मन है!,  सेहत के लिए बड़े फायदेमंद

किशमिश में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।यह कोरोनरी आर्टरीज को मजबूत बनाए रखते हैं और दिल के रोगों से बचाते हैं।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

चने में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व हड्डियों की मजबूती में सहायक होते हैं। नियमित सेवन से जोड़ों का दर्द और कमजोरी कम होती है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

किशमिश में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाता है। वहीं, प्रोटीन और आयरन से भरपूर चने बालों को मजबूत और घना बनाते हैं।

इम्यून सिस्टम को करें मजबूत

पढ़ें :- Fitness Tips for Men : फिट रहने के लिए करें  एक्सरसाइज ? मानसिक स्वास्थ्य और एनर्जी के स्तर को बढ़ता है

इस मिक्सचर के नियमित सेवन से शरीर के इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। सर्दी खांसी  और इन्फेक्शन से लड़ने में शरीर अधिक सक्षम हो जाता है।

डायबिटीज में भी लाभकारी

भुने चने लो ग्लायसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं जो ब्लड शुगर  को स्थिर रखते हैं। किशमिश सीमित मात्रा में ली जाए तो यह भी ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने में मदद करती है।

हार्मोनल संतुलन में सहायक

महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन या  थकान में यह कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ मेंटल स्ट्रेस भी कम करता है।भुने चने और किशमिश का सेवन करना एक सरल, स्वादिष्ट और पौष्टिक आदत है, जो स्वास्थ्य को संपूर्ण रूप से सुधार सकती है। इन्हें सुबह खाली पेट या स्नैक के रूप में शामिल करें।

 

 

पढ़ें :- Nutrition & Diet: नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स सलाद, थकान और सुस्ती को कहें अलविदा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...