टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और कपिल देव (Kapil Dev) समेत 14 दिग्गज पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान सरकार (Pakistan Govt) को चिट्ठी लिखकर इमरान खान के लिए ‘तत्काल चिकित्सा सहायता’मुहैया कराने की अपील की है। बता दें कि 1992 में इमरान खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप जिताया था।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और कपिल देव (Kapil Dev) समेत 14 दिग्गज पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान सरकार (Pakistan Govt) को चिट्ठी लिखकर इमरान खान के लिए ‘तत्काल चिकित्सा सहायता’ मुहैया कराने की अपील की है। बता दें कि 1992 में इमरान खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप जिताया था। इकसके बाद व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने। इसके बाद पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के सत्तारूढ़ होते ही इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल की काली कोठरी में बंद कर दिये गए हैं।
जेल में लगातार गिर रही इमरान की हालत
17 फरवरी को जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व कप्तान इमरान खान की आंखों की रोशनी में तेजी से गिरावट की खबरों से हम चिंतित है। पिछले ढाई साल से उनकी खराब सेहत की खबर हमें परेशान कर रही है। हम चाहते हैं कि उनके साथ बुनियादी मानवीय सम्मान रखा जाए और इंसानियत बरती जाए। क्रिकेटरों ने कहा कि हमारा मानना है कि इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ एक पूर्व राष्ट्रीय नेता और वैश्विक खेल हस्ती के रूप में उचित गरिमा और बुनियादी मानवीय सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। हम पाकिस्तान सरकार से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि वह यह सुनिश्चित करें कि इमरान खान को निम्नलिखित सुविधाएं मिलें। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए उनकी पसंद के योग्य विशेषज्ञों द्वारा तत्काल, पर्याप्त और निरंतर चिकित्सा देखभाल।
Kapil Dev, Sunil Gavaskar among 14 former international cricket captains requesting Pakistan Govt for fair medical treatment, dignified detention conditions and fair trial for Imran Khan
These guys have shown how they may have been rivals on the field but will be friends forever… pic.twitter.com/Yr2tQpKcx6— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) February 17, 2026
पढ़ें :- Video: पंजाब असेंबली में CM को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा, प्रतिनिधियों के साथ भी हुई बदसलूकी
अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मानवीय और गरिमापूर्ण हिरासत की स्थिति, जिसमें करीबी परिवार के सदस्यों द्वारा नियमित मुलाकातें शामिल हैं। बिना किसी अनावश्यक देरी या बाधा के कानूनी प्रक्रियाओं तक निष्पक्ष और पारदर्शी पहुंच। क्रिकेट हमेशा से देशों के बीच एक सेतु रहा है। मैदान पर हमारा साझा इतिहास हमें याद दिलाता है कि स्टंप गिरने के साथ ही प्रतिद्वंद्विता समाप्त हो जाती है और सम्मान कायम रहता है। इमरान खान ने अपने पूरे करियर में इसी भावना को मूर्त रूप दिया। हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शालीनता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करके इस भावना का सम्मान करें। यह अपील खेल भावना और मानवता की भावना से की जा रही है, किसी भी कानूनी कार्रवाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना।
चिट्ठी में इन 14 दिग्गजों के हस्ताक्षर
इस संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में माइकल एथर्टन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गोवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीफन वॉ और जॉन राइट सरीखे दिग्गज शामिल हैं।
दुनिया के महान ऑलराउंडर और दिग्गज कप्तान
इमरान खान ने पाकिस्तान को सिर्फ 1992 का वर्ल्ड कप नहीं जिताया बल्कि देश को कई हीरोज दिए। एक जनरेशन को अपनी लीडरशिप, खेल भावना और लड़ने की क्षमता से प्रेरित किया। इमरान खान की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स और दिग्गज कप्तानों में होती है।
पत्र में क्या कहा गया?
पत्र में पूर्व कप्तानों ने लिखा है कि ‘हम, अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, इमरान खान की हिरासत और उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। इमरान खान विश्व क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडरों और कप्तान में से एक रहे हैं। उन्होंने 1992 विश्व कप में पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जो खेल भावना और नेतृत्व का प्रतीक थी। आगे कहा गया है कि हालिया रिपोर्टों में उनकी सेहत, खासकर दृष्टि कमजोर होने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। हम पाकिस्तान सरकार से आग्रह करते हैं कि उन्हें तत्काल, पर्याप्त और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हिरासत की स्थिति मानवीय और गरिमापूर्ण होनी चाहिए।’
सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है। उनके परिवार ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें जेल में मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। दिसंबर 2025 में उनके बेटे सुलेमान ने कहा था, ‘वह एक बहुत छोटी कोठरी में हैं, जिसे डेथ सेल कहा जाता है।’ इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद उन पर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हुए। दिसंबर 2025 में उन्हें 31 साल की सजा सुनाई गई।
पाकिस्तानी दिग्गजों की चुप्पी, खेल से परे एक अपील
हालांकि पिछले सप्ताह वसीम अकरम, वकार यूनिस और शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की थी, लेकिन इस औपचारिक याचिका पर किसी पाकिस्तानी पूर्व कप्तान के हस्ताक्षर नहीं हैं। पत्र के अंत में लिखा गया है, ‘क्रिकेट हमेशा देशों के बीच एक ब्रिज (सेतु) का काम करता रहा है। प्रतिद्वंद्विता पिच तक सीमित रहती है, सम्मान हमेशा कायम रहता है। हम यह अपील खेल भावना और मानवीय मूल्यों के तहत कर रहे हैं, किसी कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप के उद्देश्य से नहीं।’