1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमृतसर में बनेगा लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर : अरविंद केजरीवाल

अमृतसर में बनेगा लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर की पावन नगरी में भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास लव-कुश और माता जानकी के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाए।

By santosh singh 
Updated Date

पंजाब। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर की पावन नगरी में भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास लव-कुश और माता जानकी के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाए। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ये ऐलान ऐसे समय में किया है जब हाल ही में वह अयोध्या में राम लला मंदिर के दर्शन कर लौटे हैं।

पढ़ें :- "शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात !" राहुल गांधी ने प्रदर्शन को बताया 'शिव का तांडव', बीजेपी ने बोल दिया हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा,कि अमृतसर में लव, कुश और माता जानकी के नाम से एक मंदिर बनाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं अमृतसर को दुनिया की सबसे पवित्र जगहों में से एक मानता हूं। यहाँ हर धर्म के लोग और संस्थाएं मौजूद हैं। दरबार साहिब यहीं स्थित है, सभी धर्मों और दुनिया भर से लोग यहां श्रद्धा और प्रार्थना के लिए आते हैं, अपने दुखों से राहत पाते हैं और शांति मिलती हैं। दुर्गियाना मंदिर भी यहीं है। जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) और वाघा बॉर्डर (Wagah Border) भी यही है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी-शाह को घेरा, कहा- अब इनके लिए 'डेमोक्रेसी' सिर्फ बनकर रहा गया है 'डेमोकुर्सी'

उन्होंने आगे कहा कि माता सीता यहीं पर वाल्मीकि आश्रम में रुकी थीं। लव कुश ने यहां जन्म लिया था। लवकुश की यहां पढ़ाई हुई थी। सभी धर्मों के लिए ये बहुत पवित्र धरती है। खास कर हिंदू धर्म, वाल्मीकि समाज के लोगों के लिए ये बेहद आस्था का स्थान है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, जहां भगवान वाल्मीकि का तीर्थ स्थान है, उसी के पास मां सीता और लव कुश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का विस्तार

केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का विस्तार करने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मौजूदा दो मार्गों के अलावा अब सालासर-खाटू श्याम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के तीन नए तीर्थ मार्ग शुरू किए जाएंगे। आप संयोजक ने कहा कि ये सेवाएं एक अगस्त के आसपास शुरू होंगी और करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं को इन यात्राओं का लाभ मिलेगा।

श्री अकाल तख्त साहिब का स्थान हमारे लिए सर्वोपरि है : भगवंत मान सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने कहा कि मेरी औकात नहीं कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब के सामने सिर उठाऊं। कई बार धार्मिक पदों पर बैठे लोगों के फैसलों पर संगत को भी आपत्ति होती है। अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा साज़िशों को धार्मिक रंग देकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं, जो बिल्कुल गलत है।

पढ़ें :- सीएम योगी,बोले -सपा और शिक्षा कभी न मिलने वाले नदी के दो छोर

श्री अकाल तख्त साहिब का स्थान हमारे लिए सर्वोपरि है। कल हमारे विधायक और मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद बाहर आकर मीडिया को संबोधित करेंगे और पूरी जानकारी साझा करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...