1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google Pixel 8 से कितना अलग है Pixel 9? दोनों के स्पेक्स डिटेल्स से समझिए

Google Pixel 8 से कितना अलग है Pixel 9? दोनों के स्पेक्स डिटेल्स से समझिए

Google Pixel 9 vs Google Pixel 8: टेक दिग्गज गूगल ने 13 अगस्त को अपने सबसे बड़े इवेंट "मेड बाय गूगल" में पिक्सल 9 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई सीरीज में Google Pixel 9, Pixel 9 Pro Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold को पेश किया है। सीरीज के Google Pixel 9 मॉडल का डिजाइन Google Pixel 8 की तरह है, लेकिन दोनों के स्पेक्स में काफी अंतर है। जिसके बारे में हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Google Pixel 9 vs Google Pixel 8 Specs: टेक दिग्गज गूगल ने 13 अगस्त को अपने सबसे बड़े इवेंट “मेड बाय गूगल” में पिक्सल 9 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई सीरीज में Google Pixel 9, Pixel 9 Pro Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold को पेश किया है। सीरीज के Google Pixel 9 मॉडल का डिजाइन Google Pixel 8 की तरह है, लेकिन दोनों के स्पेक्स में काफी अंतर है। जिसके बारे में हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स

Google Pixel 8 और Google Pixel 9 के स्पेक्स में अंतर

प्रोसेसर: गूगल पिक्सल 8 को कंपनी ने Google Tensor G3 और Titan M2 Security coprocessor के साथ लॉन्च किया था, जबकि गूगल पिक्सल 9 को Google Tensor G4 और Titan M2 security coprocessor के साथ लाया गया है।

डिस्प्ले: गूगल पिक्सल 8 में कंपनी ने 6.2 इंच, 1080 x 2400 OLED, 60–120 Hz स्मूद डिस्प्ले को 2,000 nits तक पीक ब्राइटनेस मिलती है, जबकि गूगल पिक्सल 9 में 6.3 इंच, 1080 x 2424 OLED, 60–120 Hz स्मूद डिस्प्ले को 2,700 nits तक पीक ब्राइटनेस पेश किया है।

रैम और स्टोरेज: गूगल पिक्सल 8 को 8GB रैम और 128GB / 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था, जबकि गूगल पिक्सल 9 सिर्फ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

पढ़ें :- सपा सांसद सनातन पांडे का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप, राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये, उसी पैसे से पश्चिम बंगाल और बिहार का चुनाव जीता

कैमरा: गूगल पिक्सल 8 में 50MP Octa पीडी वाइड कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.5MP dual PD सेल्फी कैमरा मिलता है, जबकि गूगल पिक्सल 9 में 50MP Octa पीडी वाइड कैमरा, 48MP क्वाड पीडी अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.5MP डुअल पीडी सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी: गूगल पिक्सल 8 में 4,575mAh बैटरी मिलती है और Extreme Battery Saver के साथ 72 घंटों तक बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि गूगल पिक्सल 9 में 4,700mAh बैटरी दी गयी है और Extreme Battery Saver के साथ 100 घंटों तक बैटरी लाइफ मिलती है।

कलर ऑप्शन: गूगल पिक्सल 8 को हेज़ल, मिंट, रोज और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन में पेश किया गया था, जबकि गूगल पिक्सल 9 को पेनी, विंटरग्रीन, पोर्सलेन और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...