1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Womens ODI Rankings : भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने हासिल किया वनडे रैंकिंग का ताज,लाउरा वोलवार्ड्ट को पछाड़ा

ICC Womens ODI Rankings : भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने हासिल किया वनडे रैंकिंग का ताज,लाउरा वोलवार्ड्ट को पछाड़ा

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Indian women's team vice-captain Smriti Mandhana) ने एक स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले शीर्ष पर लाउरा वोलवार्ड्ट थीं, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गईं हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Indian women’s team vice-captain Smriti Mandhana) ने एक स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले शीर्ष पर लाउरा वोलवार्ड्ट थीं, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गईं हैं। दूसरे स्थान पर 719 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया की नताली सिवर ब्रंट हैं। शीर्ष पर काबिज स्मृति  मंधाना (Smriti Mandhana) के खाते में 727 रेटिंग प्वॉइंट्स है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

शीर्ष 15 में ये दो भारतीय

मंधाना के बाद लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Indian batsman Jemima Rodrigues) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) हैं। दोनों क्रमशः 14वें और 15वें स्थान पर हैं। भारत और इंग्लैंड इस महीने के अंत में पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाले हैं। मंधाना 2019 की शुरुआत से शीर्ष स्थान के लिए संघर्ष कर रही थीं। हालांकि, अब यह सूखा समाप्त हो गया है।

फॉर्म में है मंधाना

भारत की सलामी बल्लेबाज इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में शानदार शतक जड़ा था। मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...