1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. डेली थाली में भर-भरकर खाते हैं चावल, तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

डेली थाली में भर-भरकर खाते हैं चावल, तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

अधिकतर भारतीय परिवारों में लंच में या एक टाइम दाल चावल रोटी पूरा खाना खाना पसंद किया जाता है। अधिकतर लोगो को चावल खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोग जिनका चावल खाए बिना पेट नहीं भरता। डेली चावल खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर भारतीय परिवारों में लंच में या एक टाइम दाल चावल रोटी पूरा खाना खाना पसंद किया जाता है। अधिकतर लोगो को चावल खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोग जिनका चावल खाए बिना पेट नहीं भरता। डेली चावल खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

डेली चावल खाने से डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है। जिसकी वजह से चावल खाते ही ब्लड शुगर लेनल काफी तेजी से इंक्रीज होता है। ऐसे में सिर्फ शुगर के मरीजों को ही नहीं बल्कि आमतौर पर सभी को चावल का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर डेली चावल खा रहे है तो ये शरीर में चर्बी और मोटापा बढ़ा सकता है। इसके अलावा चावल खाने के कुछ देर बाद ही तेजी से भूख लगने लगती है जिसकी वजह से ओवरइटिंग की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर वजन कम करने की कोशिश कर रहे है तो चावल कम खाएं।

अधिक मात्रा में चावल खाने से दिल से संबंधित बीमारियों का भी खतरा अधिक होता है। क्योंकि सफेद चावल में पोषक तत्व न के बराबर होते है। इसका सेवन करने से ट्राइग्लिसाइड लेवल और बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ सकता है। जिससे हार्ट से संबंधित दिक्कतें हो सकती है।

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...