1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PoK में 80 हजार लोगों ने बगावत कर सेना और पाकिस्तान सरकार को किया बेनकाब, जनता बोली-‘पीओके आजाद नहीं बल्कि गुलाम कश्मीर’

PoK में 80 हजार लोगों ने बगावत कर सेना और पाकिस्तान सरकार को किया बेनकाब, जनता बोली-‘पीओके आजाद नहीं बल्कि गुलाम कश्मीर’

पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) बीते 78 वर्षों से पीओके को आजाद कश्मीर कहकर एक झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रही थी। हालांकि अब पीओके (PoK) की जनता ने सड़क पर उतर पाकिस्तान के इस झूठे नैरेटिव को हमेशा के लिए दफन कर दिया है। पीओके (PoK) में हो रहे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन इस बात का सुबूत हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) बीते 78 वर्षों से पीओके (PoK)  को आजाद कश्मीर कहकर एक झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रही थी। हालांकि अब पीओके (PoK) की जनता ने सड़क पर उतर पाकिस्तान के इस झूठे नैरेटिव को हमेशा के लिए दफन कर दिया है। पीओके (PoK) में हो रहे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन इस बात का सुबूत हैं। अब पीओके (PoK) के रावलकोट में 80 हजार लोगों की भीड़ ने कहा दिया कि पीओके (PoK) कभी आजाद नहीं था बल्कि इस पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा किया है।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने 'कतर' के अंतर्राष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क 'अल जजीरा' को किया बैन, 'येलो जर्नलिज्म' का लगाया आरोप

पीओके के लोग खुद बोले- पीओके कभी आजाद नहीं रहा

सोशल मीडिया पर पीओके (PoK) में विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आए हैं। ऐसे ही एक वीडियो को पोस्ट करते हुए रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा (Retired Air Marshal Anil Chopra) ने लिखा, पाकिस्तान पिछले 78 वर्षों से पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहता आया है। लेकिन अब पीओके के लोगों ने 80 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली एक रैली में इस दावे को चुनौती दी है।

जेएएसी के नेता सरदार अमान खान (JAAC leader Sardar Aman Khan) ने कहा कि ‘कश्मीर कोई विवादित क्षेत्र नहीं है। यह कब्जे वाला क्षेत्र है और यह कभी आजाद नहीं था।’

एविएटर अनिल चोपड़ा (Aviator Anil Chopra) ने लिखा, भारत पिछले 78 वर्षों से यही बात कहता रहा है, जबकि पाकिस्तान इसे प्रोपेगेंडा बताता रहा। अब पीओके के लोग खुद अपनी रैलियों में यही बात कह रहे हैं। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान इस बार इसका जिम्मेदार किसे ठहराएगा? क्या वह यह भी कहेगा कि रावलकोट की रैली में 80 हजार लोगों को रॉ ने भेजा था?’

पढ़ें :- PoK न तो आजाद है और न ही विवादित बल्कि इस पर किया गया है अवैध कब्जा, प्रदर्शनकारियों ने पाक हुकूमत को दी सीधी चुनौती

जेएएसी का लॉन्च मार्च का एलान

पीओके (PoK) में विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAC) ने 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद के लिए ‘लॉन्ग मार्च’ का ऐलान किया है। एक्शन कमेटी को पाकिस्तान सरकार बैन कर चुकी है और बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को रावलकोट और मुजफ्फराबाद में तैनात किया है। ऐसे में लॉन्ग मार्च में हिंसा की आशंका जताई जा रही है। एक्शन कमेटी पीओके विधानसभा में सीटों के आरक्षण, महंगाई और कश्मीरियों पर पाकिस्तानी फोर्स के दमन के खिलाफ सड़कों पर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...