1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India Squad For U19 Asia Cup: एसीसी मेन्स U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान; आयुष म्हात्रे को मिली कमान

India Squad For U19 Asia Cup: एसीसी मेन्स U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान; आयुष म्हात्रे को मिली कमान

India Squad For U19 Asia Cup: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 12 दिसंबर से दुबई में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गयी है, जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

India Squad For U19 Asia Cup: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 12 दिसंबर से दुबई में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गयी है, जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है।

पढ़ें :- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही जोस बटलर को लगा वैभव सूर्यवंशी से डर? टी20 के दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

बीसीसीआई की ओर से घोषित की गयी अंडर-19 भारतीय टीम में कप्तान म्हात्रे और उपकप्तान मल्होत्रा के अलावा, 13 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। अभिज्ञान कुंडू और हरवंश सिंह विकेटकीपर बल्लेबाज़ होंगे। वहीं, स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बी.के. किशोर और आदित्य रावत को रखा गया है।

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), हरवंश सिंह (विकेट कीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज।

भारत की अंडर-19 टीम के मैच

पढ़ें :- IND vs ZIM 2nd T20I : आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे दूसरा टी20

शुक्रवार 12 दिसंबर- पहला वन-डे: भारत अंडर-19 बनाम क्वालिफायर-1, आईसीसी एकेडमी

रविवार 14 दिसंबर- दूसरा वन-डे : भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान, आईसीसी एकेडमी

मंगलवार 16 दिसंबर- तीसरा वन-डे: भारत अंडर-19 बनाम क्वालिफायर 3, द सेवन्स

शुक्रवार 19 दिसंबर- पहला सेमी-फ़ाइनल: A1 बनाम B2, आईसीसी एकेडमी

शुक्रवार 19 दिसंबर- दूसरा सेमी-फ़ाइनल: B1 बनाम A2, द सेवन्स

पढ़ें :- मयंक यादव ने वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग की तारीफ, कहा-कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का इस तरह धुनाई करेगा

रविवार 21 दिसंबर- फ़ाइनल TBC

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...