1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health care : नींबू के छिलके में छिपा है सेहत का खजाना , मिलते हैं जादुई फायदे

Health care : नींबू के छिलके में छिपा है सेहत का खजाना , मिलते हैं जादुई फायदे

नींबू जितना ही खाने में स्वादिष्ट  होता है उतना ही  सेहत के लिए फायदेमंद  भी होता है । इसका हर हिस्सा शरीर के लिए लाभकारी होता है। लेकिन अधिकतर लोग नींबू के रस का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलकों (Lemon Peels Benefits)  को कचरे में फेंक देते हैं, जो कि आपकी सबसे बड़ी भूल  है।नींबू के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं,जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में रामबाण की तरह काम करते हैं। यह छिलके शरीर को अंदर से साफ करने, बीमारियों से बचाने और सुंदरता बढ़ाने तक में मददगार होते हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

नींबू जितना ही खाने में स्वादिष्ट  होता है उतना ही  सेहत के लिए फायदेमंद  भी होता है । इसका हर हिस्सा शरीर के लिए लाभकारी होता है। लेकिन अधिकतर लोग नींबू के रस का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलकों (Lemon Peels Benefits)  को कचरे में फेंक देते हैं, जो कि आपकी सबसे बड़ी भूल  है।नींबू के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं,जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में रामबाण की तरह काम करते हैं। यह छिलके शरीर को अंदर से साफ करने, बीमारियों से बचाने और सुंदरता बढ़ाने तक में मददगार होते हैं। चलिये जानते हैं नींबू के कुछ फायदे

पढ़ें :- डायबिटीज पर नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, सिर्फ मोटापा नहीं, कमजोर मांसपेशियां भी हैं बड़ी वजह

इम्युनिटी को मजबूत करें

नींबू के छिलकों (Benefits of Lemon Peels में मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनॉइड्स शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे सामान्य सर्दी-जुकाम और वायरल से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें

छिलकों में मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है

पढ़ें :- कैल्शियम की कमी महिलाओं के लिए बनी 'साइलेंट किलर', इन सुपरफूड्स से लौटेगी हड्डियों की ताकत

पाचन तंत्र के लिए लाभकारी

नींबू के छिलके में डाइटरी फाइबर पाया जा है।   जो कि पाचन में सहायक होता है। कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।

ओरल हेल्थ को सुधारें

नींबू के छिलकों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह की दुर्गंध, मसूड़ों की सूजन और कीटाणुओं को कम करते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

पढ़ें :- आमरस या मैंगो शेक? जानें गर्मियों में सेहत के लिए कौन सा ड्रिंक है बेस्ट

यह कैल्शियम और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में सहायक है।

वजन घटाने में मददगार

नींबू के छिलकों में पाया जाने वाला ‘पेक्टिन’ नामक फाइबर भूख को नियंत्रित करता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

त्वचा को निखारे

इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी त्वचा को चमकदार, दाग-मुक्त और जवान बनाए रखने में मदद करते हैं।

डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक

पढ़ें :- स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग है सबसे सरल और प्राकृतिक उपाय

नींबू के छिलके शरीर से टॉक्सिन को निकालने और लिवर की सफाई में मदद करते हैं।

कैंसर से बचाव 

इनमें मौजूद डी-लिमोनीन नामक तत्व कैंसर-रोधी गुणों से युक्त होता है, ख़ासकर स्किन और स्तन कैंसर के जोखिम को कम करता है।

इन्फेक्शन से बचाव

नींबू के छिलकों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्किन या इंटरनल इन्फेक्शन से सुरक्षा प्रदान करते हैं।नींबू के छिलके एक नेचुरल औषधी की तरह काम करते हैं। इन्हें सुखाकर पाउडर बनाकर, स्किन केयर में, चाय में या सलाद पर छिड़ककर इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

पढ़ें :- Heatwave vs Gym: गर्मी में वर्कआउट आपकी सेहत के लिए हो सकता है बेहद खतरनाक, भूलकर भी न करें ये गलतियां
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...