1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Michael Clarke Cancer: पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क हुआ कैंसर, नाक से हटाई गई गांठ

Michael Clarke Cancer: पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क हुआ कैंसर, नाक से हटाई गई गांठ

Michael Clarke Suffering from Cancer: ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और पूर्व बल्लेबाज में माइकल क्लार्क कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 44 वर्षीय क्लार्क को स्किन कैंसर (त्वचा कैंसर) का पता चला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने लोगों से से नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराने की अपील की।

By Abhimanyu 
Updated Date

Michael Clarke Suffering from Cancer: ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और पूर्व बल्लेबाज में माइकल क्लार्क कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 44 वर्षीय क्लार्क को स्किन कैंसर (त्वचा कैंसर) का पता चला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने लोगों से से नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराने की अपील की।

पढ़ें :- Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए चेपॉक में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! 15 वर्षीय खिलाड़ी ने फैंस को नहीं किया निराश

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा, ‘स्किन कैंसर वास्तविक है! खासकर ऑस्ट्रेलिया में. आज मेरी नाक से एक और कैंसर वाली गांठ निकाली गई। यह एक फ्रेंडली र‍िमाइंडर है क‍ि आप अपनी त्वचा की जांच कराते रहें। इलाज से बेहतर है बचाव, लेकिन मेरे मामले में नियमित जांच और शुरुआती पहचान ही सबसे अहम है। शुक्रगुजार हूं कि डॉ. बिश सोलिमान ने इसे समय रहते पकड़ लिया।’

बता दें कि क्लार्क के लिए स्किन कैंसर का मामला नया नहीं है। इससे पहले साल 2006 में उन्हें स्किन कैंसर का पता चला था। फिर साल 2019 में तीन नॉन-मेलेनोमा लीजन की भी पहचान हुई थी। स्किन कैंसर के मामले में ऑस्ट्रेलिया दुनिया में सबसे आगे है। इसकी वजह वहां का उच्च UV स्तर, भूमध्य रेखा के करीब होना और गोरे रंग की आबादी है। एक आंकड़ें के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 3 में से 2 लोग 70 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले किसी न किसी रूप में स्किन कैंसर का शिकार होते हैं।

क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जीता था वर्ल्ड कप

माइकल क्लार्क ने 2003 से 2015 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट (8643 रन), 245 वनडे (7981 रन) और 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच (488 रन) खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट और वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 47 टेस्ट (24 जीत, 16 हार), 74 वनडे और 18 टी20 में जीते। साल 2015 की वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई क्लार्क ने की थी।

पढ़ें :- अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में भारतीय टीम को लेकर उठे सवाल, पूर्व चयनकर्ता ने कह दी बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...