1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. New Year 2025 : उम्मीदों का नया सवेरा, मंदिरों-गुरुद्वारों में लगा भक्तों का तांता, महाकाल में विशेष आरती, बांके बिहारी मंदिर में लंबी कतार

New Year 2025 : उम्मीदों का नया सवेरा, मंदिरों-गुरुद्वारों में लगा भक्तों का तांता, महाकाल में विशेष आरती, बांके बिहारी मंदिर में लंबी कतार

सुबह होते ही लोग मंदिरों की ओर उमड़ने लगे। उज्जैन के महाकाल में आज तड़के नए साल की पहली सुबह विशेष आरती की गई। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार नजर आ रही है। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की गई। असम में साल का पहला सूर्योदय भी देखा गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: नए साल 2025 का आगाज हो गया है। रात में जैसे ही घड़ी में 12 बजे लोग जश्न में डूब गए। कई जगहों पर जबरदस्‍त आतिशबाजी की गई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 2024 की विदाई और 2025 के स्‍वागत में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं सुबह होते ही लोग मंदिरों की ओर उमड़ने लगे। उज्जैन के महाकाल में आज तड़के नए साल की पहली सुबह विशेष आरती की गई। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार नजर आ रही है। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की गई। असम में साल का पहला सूर्योदय भी देखा गया।

पढ़ें :- Afghanistan : अफगानिस्तान के स्कूल में धमाके से थर्रा गया पूरा इलाका, 7 छात्रों की गई जान, 97 घायल

वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। लोग नए साल के पहले दिन माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी नए साल के पहले दिन की शुरुआत विशेष आरती के साथ हुई। भगवान गणेश की आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। अयोध्या के राम मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना हो रही है।

उधर, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी आधी रात से श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। गुरुद्वारे में मत्था टेकने के अलावा यहां के पवित्र तालाब में भी श्रद्धालु स्नान करते दिखे। वाराणसी में भी गंगा घाट के किनारे नए साल के मौके पर विशेष गंगा आरती की गई।इस आरती में बड़ी संख्या में देश विदेश से आए श्रद्धालु शामिल हुए। इनके अलावा भी शिरडी के साईं मंदिर, पुरी के जगन्नाथ मंदिर और तिरुवनंतपुरम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने आराध्य का दर्शन और पूजा पाठ किया।

नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी तादाद उमड़ पड़ी। हरियाणा के पंचकूला स्थित मनसा देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने शिरडी साई बाबा मंदिर में किए दर्शन

पढ़ें :- Delimitation Bill Mallikarjun Kharge :  परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक का हमला तेज, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार संविधान बदलने की कोशिश में जुटी

नव वर्ष 2025 के स्वागत में श्रद्धालुओं ने महाराष्ट्र के शिरडी में साई बाबा के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिए। तेलंगाना में वर्ष 2025 के पहले दिन श्रद्धालुओं ने हैदराबाद के शिवालयम हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में वर्ष 2025 के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...