1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. अब घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट होगा आपका मोबाइल नंबर और एड्रेस, UIDAI ने पेश किया नया मोबाइल ऐप

अब घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट होगा आपका मोबाइल नंबर और एड्रेस, UIDAI ने पेश किया नया मोबाइल ऐप

Aadhaar Card Update : UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करवाने के नियमों को अपडेट किया है। इन नए नियमों के अनुसार UIDAI ने नया ऑफिशियल ऐप पेश किया है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसकी मदद से आप घर बैठे आसानी से ही अपना मोबाइल नंबर आधार में अपडेट कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Aadhaar Card Update : UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करवाने के नियमों को अपडेट किया है। इन नए नियमों के अनुसार UIDAI ने नया ऑफिशियल ऐप पेश किया है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसकी मदद से आप घर बैठे आसानी से ही अपना मोबाइल नंबर आधार में अपडेट कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से अब नागरिक घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं। इस पहल का मकसद आधार केंद्रों पर लगने वाली लंबी लाइनों और भीड़ से लोगों को राहत दिलाना है।

पढ़ें :- 6500mAh की दमदार बैटरी और 44W की चार्जिंग वाली Vivo 'T5 Lite 5G' का फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

नए आधार ऐप के मुख्य लाभ और फीचर्स

इस नए ऐप से सभी सेवाएं आपको एक जगह पर मिल जाएंगी। यानि की आप आसानी से अपना पता बदलवा सकते हैं और अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट करवा सकते हैं। इस प्रोसेस को ज्यादा सेफ बनाने के लिए आपको Face Authentication और OTP-based verification की सुविधा दी गई है। इससे आपको गर्मी, बारिश या धूप में केंद्र चक्कर लगाने की जररुत नहीं।

ऐप के जरिए कैसे अपडेट करें अपना Address?

आधार कार्ड पर एड्रेस ठीक ऐसे करवा सकते हैं-

पढ़ें :- अब सिर्फ 75 रुपये में बनेगा ATM जैसा मजबूत आधार कार्ड, टूटेगा-फटेगा नहीं, घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर

सबसे पहले अपने फोन के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से नया आधार ऐप डाउनलोड करें और अपने Registered credentials के जरिए लॉगिन करें।

इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए बायोमेट्रिक और OTP प्रोसेस पूरा करें।

होम स्क्रीन पर जाकर ‘Services’ सेक्शन के तहत ‘Address Update’ के विकल्प पर टैप करें।

इसके बाद अपना नया एड्रेस सही से टाइप कर साथ में एक वैलिड डॉक्यूमेंट की कॉपी स्कैन कर अपलोड करें।

सुरक्षा और पुष्टि के लिए चेहरे की पहचान (Face ID/Face Authentication) की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट अपने आप ही समीक्षा के लिए UIDAI के पास चला जाएगा।

पढ़ें :- Google Maps : कार पार्किंग कर भूल जाते हैं कहां खड़ी की थी? गूगल ने ढूंढ निकाला आपकी समस्या का हल

कैसे चेंज करें मोबाइल नंबर?

ऐप के मुख्य मेनू में जाकर ‘Update Mobile Number’ का विकल्प चुनें।

वह नया मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप अपने आधार से लिंक करना चाहते हैं।

स्क्रीन पर दिखाई दे रहे निर्देशों का पालन करते हुए अपनी पहचान सत्यापित करें और सबमिट पर क्लिक करें।

एक बार आवेदन स्वीकार होने और डेटाबेस अपडेट होने के बाद, आधार से जुड़े सभी भविष्य के ओटीपी (OTP) और संदेश आपके इसी नए

नंबर पर आने शुरू हो जाएंगे।

पढ़ें :- Aadhaar Photocopy New Rule : अब होटल, एयरपोर्ट पर नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी, UIDAI ला रहा ये नया नियम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...