1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. आज भारत आ रहे हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दोनों देशों के बीच कई बड़ी डील की उम्मीद

आज भारत आ रहे हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दोनों देशों के बीच कई बड़ी डील की उम्मीद

New Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 4-5 दिसंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। इस यात्रा में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और दोनों देशों के बीच 'विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को मज़बूत करने का दृष्टिकोण निर्धारित किया जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

New Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 4-5 दिसंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। इस यात्रा में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और दोनों देशों के बीच ‘विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मज़बूत करने का दृष्टिकोण निर्धारित किया जाएगा।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आ रहे हैं और रूसी लीडर के यूक्रेन के खिलाफ़ युद्ध शुरू करने के बाद यह उनका पहला विज़िट है। पुतिन के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते होने की उम्मीद है। बातचीत के बाद बड़े ऐलान और समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसके बाद एक संयुक्त प्रेस रिलीज जारी की जाएगी।

भारत-रूस के बीच इन डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

2030 इकोनॉमिक कोऑपरेशन प्रोग्राम

सेक्टोरल एग्रीमेंट्स (ट्रेड, एनर्जी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, मीडिया आदि)

पढ़ें :- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: रूस के राष्ट्रपति और PM मोदी की हुई मुलाकात, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट डील

एनर्जी कॉर्पोरेशन डील- मॉड्यूलर रिएक्टर

ऑयल सेक्टर

सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन डील

RELOS लॉजिस्टिक सपोर्ट डिफेंस समझौता

पढ़ें :- BRICS से पहले भारत आएंगे पुतिन, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात: 12-13 सितंबर को शिखर सम्मेलन

ब्रह्मोस मिसाइल अपग्रेड

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...