1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारत में HMPV Virus Entry से Stock Market Crash, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी बिकवाली

भारत में HMPV Virus Entry से Stock Market Crash, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी बिकवाली

घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) में सोमवार को हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के बावजूद बिकवाली हावी हो गई। बाजार में यह गिरावट एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद देखी गई। निवेशक नए HMPV वायरस (HMPV Virus) की खबर के बाद चिंता में दिखे।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) में सोमवार को हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के बावजूद बिकवाली हावी हो गई। बाजार में यह गिरावट एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद देखी गई। निवेशक नए HMPV वायरस (HMPV Virus) की खबर के बाद चिंता में दिखे। सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 1,151.41 (1.45%) अंकों की गिरावट के साथ 78,085.34 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 317.80 (1.32%) अंक गिरकर 23,686.95 पर पहुंच गया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इससे पहले, भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 85.2 अंक चढ़कर 24,089.95 के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन शुरुआती तेजी बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। गिरावट की वजह विदेशी फंड निकासी और सतर्कता मानी जा रही है।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 85.2 अंक की बढ़त के साथ 24,089.95 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 68.56 अंक की गिरावट के साथ 79,159.58 अंक पर और निफ्टी 48.20 अंक फिसलकर 23,956.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायद में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार (American Market) शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,227.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...