1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘तेजस्वी काफी ज्ञानी हैं इसलिए 25 सीट पर पहुंच गए…’ ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर किया पलटवार

‘तेजस्वी काफी ज्ञानी हैं इसलिए 25 सीट पर पहुंच गए…’ ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर किया पलटवार

Bihar Politics : बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े तीनों विधेयकों को लेकर सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सम्राट चौधरी सीएम बन गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें यह बिल समझ में नहीं आया है। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने ज्ञान का ख्याल करें, दूसरे के ज्ञान का टेंशन न लें।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bihar Politics : बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े तीनों विधेयकों को लेकर सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सम्राट चौधरी सीएम बन गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें यह बिल समझ में नहीं आया है। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने ज्ञान का ख्याल करें, दूसरे के ज्ञान का टेंशन न लें।

पढ़ें :- केंद्र सरकार बिहार की विनाशकारी बाढ़ को “राष्ट्रीय आपदा” करे घोषित, 5 हजार करोड़ की दे विशेष वित्तीय सहायता: तेजस्वी यादव

दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह से पत्रकारों ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव कहा रहे हैं- नए मुख्यमंत्री ज्ञान तो है नहीं मुख्यमंत्री बन गए हैं। जिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा, “वो (तेजस्वी) काफी ज्ञानी हैं इसलिए 25 सीट पर पहुंच गए हैं। वो अपने ज्ञान का ख्याल करें दूसरे का क्यों टेंशन ले रहे हैं। न इनके पिता जी को ज्ञान था और न इनको ज्ञान हैं। इन्हें बस एक ही चीज का ज्ञान था कि धन-संपत्ति कैसे अर्जित करें?”

बता दें कि तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े तीनों विधेयकों को लेकर सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सम्राट चौधरी सीएम बन गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें यह बिल समझ में नहीं आया है। आरजेडी नेता ने कहा, “इन लोगों को ज्ञान तो है नहीं मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन करेंगे क्या? जो गुजराती भाई कहेंगे, वही करेंगे. इनको चलाने के लिए दिल्ली से PMO से लोग आ रहे हैं।”

फ्लोर टेस्ट से नई सरकार को दिक्कत नहीं : राजीव रंजन सिंह

बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 24 अप्रैल को बहुमत साबित करेगी। जिसके लिए विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लोर टेस्ट होने वाला है। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सरकार को बहुमत साबित करने में कोई दिक्कत न होने का दावा किया है। उन्होंने कहा, “नई सरकार के फ्लोर टेस्ट में क्या दिक्कत है? अपार बहमत है। विपक्ष है कहां? फ्लोट टेस्ट होगा तो होगा। फ्लोर टेस्ट तो होना ही चाहिए।”

पढ़ें :- बिहार के मंत्री जी का गज़ब ज्ञान! श्रवण कुमार बोले- चीनी के दाम बढ़ने से नहीं पड़ेगा फर्क, आजकल सब हो रहे डायबिटीज के शिकार...

महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक एक ऐतिहासिक कदम था। इसका विरोध करके कांग्रेस पार्टी ने अपनी महिला-विरोधी होने की पुरानी छवि को और पुख्ता कर दिया है। पूरे देश की महिलाओं ने अब कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा पहचान लिया है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...