1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : योगी सरकार ने फिर 16 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, 11 जिलों के बदले एसपी

UP IPS Transfer : योगी सरकार ने फिर 16 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, 11 जिलों के बदले एसपी

यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर गुरुवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित 16 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लापरवाह आईपीएस अफसरों पर सख्ती दिखाई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर गुरुवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित 16 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लापरवाह आईपीएस अफसरों पर सख्ती दिखाई है। आजमगढ़, कुशीनगर और देवरिया के पुलिस अधीक्षक को डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया है। तीनों की जगह नए अफसरों की तैनाती है। बता दें कि बुधवार को ही सरकार की तरफ से 44 एडिशनल एसपी के तबादले किए गए थे, जिनमें संभल के चर्चित ASP अनुज चौधरी का भी नाम शामिल था।

पढ़ें :- सीएम योगी ने ललितपुर को दिया बड़ा तोहफा, ₹1,766 करोड़ लागत की 221 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

हेमराज मीना (IPS-2012)– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आज़मगढ़ से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया।

संतोष कुमार मिश्र (IPS-2012) – पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध।

जय प्रकाश सिंह (IPS-2013)- एसपी सुरक्षा, लखनऊ से उन्नाव के एसपी बनाए गए।

पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

संजय समर (IPS-2014) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ से हटाकर देवरिया के एसपी बने।

लवक्रांत वीर (IPS-2014) – एसपी देवरिया से मुख्यालय संबद्ध।

नीरज कुमार जादौन (IPS-2015) – एसपी हरदोई से हटाकर अलीगढ़ के एसएसपी बनाए गए।

अशोक कुमार मीना (IPS-2015) – एसपी सोनभद्र से हटाकर हरदोई के एसपी नियुक्त।

अभिषेक वर्मा (IPS-2016) – एसपी रेलवे, आगरा से सोनभद्र के एसपी बनाए गए।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

दीपक भूकर (IPS-2016) – एसपी उन्नाव से हटाकर प्रतापगढ़ के एसपी बने।

डॉ. अलोक कुमार-II (IPS-2016) – एसपी प्रतापगढ़ से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आज़मगढ़ बनाए गए।

केशव कुमार (IPS-2017) – एसपी अम्बेडकरनगर से हटाकर कुशीनगर के एसपी नियुक्त।

अभिजीत आर. शंकर (IPS-2018) – एसपी औरैया से हटाकर अम्बेडकरनगर के एसपी बने।

अभिषेक भारती (IPS-2018) – डीसीपी प्रयागराज से हटाकर औरैया के एसपी बनाए गए।

मनीष कुमार शांडिल्य (IPS-2018) – सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज से हटाकर डीसीपी प्रयागराज नियुक्त।

पढ़ें :- डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही ‘जानलेवा टंकिया’ बनाएंगे: अखिलेश यादव

अलिन कुमार झा (IPS) – बलिया में एसपी/अपर पुलिस अधीक्षक से हटाकर एसपी रेलवे, आगरा बनाए गए।

सवेश कुमार मिश्र (IPS) – 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर से हटाकर सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज बनाए गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...