1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video-उर्फी जावेद इस्लाम धर्म से ‘बर्खास्त’, भड़कीं एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Video-उर्फी जावेद इस्लाम धर्म से ‘बर्खास्त’, भड़कीं एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

अपने बेबाक बयानों और अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने कपड़ों को लेकर नहीं, बल्कि उनके धर्म और समुदाय से जुड़े एक गंभीर दावे को लेकर चर्चा में हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। अपने बेबाक बयानों और अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने कपड़ों को लेकर नहीं, बल्कि उनके धर्म और समुदाय से जुड़े एक गंभीर दावे को लेकर चर्चा में हैं।

पढ़ें :- ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी

हाल ही में खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाले फैजान अंसारी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) को इस्लाम से ‘बर्खास्त’ कर दिया गया है। साथ ही उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम बदलकर गीता भारद्वाज कर दिया गया है। फैजान अंसारी (Faizan Ansari) ने मौलवियों और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों की ओर से बात करने का दावा किया।

उन्होंने कहा था, उर्फी जावेद (Urfi Javed) जिस तरह के कपड़े पहनती हैं और जैसी हरकतें करती हैं, उससे इस्लाम की छवि खराब हो रही है। हमने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और अब उन्हें इस्लाम से बाहर माना जाना चाहिए। उनके मरने के बाद उन्हें कब्रिस्तान में जगह नहीं दी जाएगी।

उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी

उर्फी जावेद (Urfi Javed)  ने इन आरोपों को नजरअंदाज करने के बजाय डटकर मुकाबला किया। उन्होंने फैजान अंसारी (Faizan Ansari) को आड़े हाथों लिया। न्यूज एजेंसी संग बात करते हुए उर्फी ने कहा कि मैं खुद पहले ही धर्म छोड़ दिया था। अब ये सब कौन बना रहा है?

पढ़ें :- पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन पर फैंस की टिकी नजरें,अभिनेत्री ने साझा की कुछ तस्वीरें

गीता भारद्वाज नाम किए जाने की खबरों पर उर्फी ने कहा, किसने कहा ये? ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। ये लोग खुद ही गढ़ रहे हैं। मैं किसी धर्म को नहीं मानती। मैं नास्तिक हूं। तो अपा मुझे कहां से निकालोगे? जिस जगह पर मैं पहले से हूं ही नहीं, वहां से कैसे निकालोगे।

बता दें कि उर्फी के कपड़ों को अक्सर ‘अश्लील’ कहकर निशाना बनाया जाता है, लेकिन फैशन की दुनिया में इसे ‘एक्सपेरिमेंटल आर्ट’ के रूप में भी देखा जाता है। वह अपने लुक्स के जरिए अटेंशन खींचने और इंटरनेट एल्गोरिदम को अपने पक्ष में करने में माहिर हैं।

पढ़ें :- अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज के पहले दिया बयान, बोले- हिंदी सिनेमा मुश्किल, रीजनल पर कही यह बात

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...