1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 300 बसों को दिखाई हरी झंडी, फिर उसमें बैठकर किया सफर

Viral Video : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 300 बसों को दिखाई हरी झंडी, फिर उसमें बैठकर किया सफर

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय (Chief Minister Joseph Vijay) ने जब से सीएम की कुर्सी संभाली है, तब से ही वह चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने चेन्नई (Chennai) में नई सरकारी बसों का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मंच छोड़कर बस पर बैठे। यही नहीं उन्होंने बस कंडक्टर और ड्राइवर से भी बातचीत की।

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय (Chief Minister Joseph Vijay) ने जब से सीएम की कुर्सी संभाली है, तब से ही वह चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने चेन्नई (Chennai) में नई सरकारी बसों का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मंच छोड़कर बस पर बैठे। यही नहीं उन्होंने बस कंडक्टर और ड्राइवर से भी बातचीत की। इस मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पढ़ें :- तमिलनाडु की सीफ़ूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 महिलाओं की मौत, 67 कर्मचारी घायल, 9 वेंटिलेटर पर

शहर में 300 नई सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद, विजय एक बस में सवार हुए और शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्रू से बातचीत की और रास्ते में लोगों का अभिवादन किया। इस बीच मुख्यमंत्री सफेद शर्ट और धूप का चश्मा पहने नजर आए। जबकि मंत्री उनके पास में खड़े थे।

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर

विजय ने की कंडक्टर से बातचीत

एक वीडियो में, वह कंडक्टर के साथ लंबी बातचीत करते हुए दिखे। दूसरे वीडियो में, वह उसके साथ तस्वीर के लिए पोज देते हुए दिखे। उन्हें स्टाफ के साथ बातचीत जारी रखने से पहले ड्राइवर के कंधे पर प्यार से थपथपाते हुए भी देखा गया। जब बस चेन्नई से गुजर रही थी, तो विजय रास्ते में जमा लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए दिखे।

सार्वजनिक परिवहन होगा मजबूत

300 बसों का यह बेड़ा तमिलनाडु सरकार की तरफ से सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत शुरू किया गया है।

पढ़ें :- अन्नामलाई के इस्तीफे से तमिलनाडु BJP को लगा बड़ा झटका! हाईकमान की कोशिशें भी हुईं फेल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...