1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Aadhaar Update : 10 साल पुराने आधार कार्ड को घर बैठे ही मुफ्त में करवा सकते हैं अपडेट, जानें आखिरी तारीख और तरीका भी

Aadhaar Update : 10 साल पुराने आधार कार्ड को घर बैठे ही मुफ्त में करवा सकते हैं अपडेट, जानें आखिरी तारीख और तरीका भी

Aadhaar Card Update Last Date : अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपको इसकी जरूरत कई कामों में पड़ती होगी? बैंक में खाता खुलवाना हो, स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना हो, सिम कार्ड खरीदना हो, अपनी पहचान बतानी हो, किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही अनेकों कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।

By santosh singh 
Updated Date

Aadhaar Card Update Last Date : अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपको इसकी जरूरत कई कामों में पड़ती होगी? बैंक में खाता खुलवाना हो, स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना हो, सिम कार्ड खरीदना हो, अपनी पहचान बतानी हो, किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही अनेकों कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

इन सबके बीच अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है या आपके परिवार में किसी के आधार कार्ड के बने हुए 10 साल हो चुके हैं तो आपको उसे अपडेट करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आप यहां जान लें कि इसकी आखिरी तारीख 14 जून 2025 है यानी अब इसमें महज कुछ दिनों का समय ही बचा है। इसलिए अपने आधार कार्ड को जरूर अपडेट करवा लें। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आधार को अपडेट करवा सकते हैं…

इस तरीके से  10 साल पुराने आधार कार्ड को करवा लें अपडेट 

स्टेप 1
आपका आधार कार्ड अगर 10 साल पुराना है तो इसे आप घर बैठे ही मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना होता है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

फिर यहां पर आपको ‘अपडेट आधार’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

इसके आपको आपको ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 2

फिर आपको ‘Click To Submit’ वाले बटन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होता है।

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

साथ ही आपको स्क्रीन पर दिये हुआ कैप्चा कोड भरना है और फिर ‘लॉगिन विद ओटीपी’ वाले बटन पर क्लिक करना है।

अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें और फिर लॉगन कर लें।

स्टेप 3

अब आप देखेंगे की लॉगिन हो चुका है।

इसके बाद आपको वो विकल्प चुनना है जिसमें दस्तावेज अपडेट करने के लिए कहा गया है।

आपको यहां पर दो तरह के दस्तावेज अपडेट करने हैं और इन्हें वेरिफाई करवाना है।

पढ़ें :- Vivo X500 FE :  वीवो एक्स500 एफई लॉन्च से पहले IMDA और SGS पर हुआ लिस्ट ,  जानें बैटरी और फीचर्स

इसमें आपको पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ अपडेट करना होता है जिसमें आप आप वोटर आईडी कार्ड और पान कार्ड आदि जैसे दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं।

स्टेप 4

अब एक-एक करके दोनों दस्तावेजों को अपडेट कर दें।

इसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।

फिर आपको फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको एक रिक्वेस्ट नबंर मिलेगा जिसे संभालकर रखें।

आप कुछ दिनों में यहां चेक कर सकते हैं कि आपके दस्तावेज सफलतापूर्वक अपडेट हो गए हैं या किसी कारण रिजेक्ट हो गए हैं।

पढ़ें :- इंडियन मार्केट में Karbonn की वापसी : देश में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, चेक करें फीचर्स और कीमत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...