1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : घरेलू विवाद के बाद शराब के नशे में कर रहा था फांसी का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

Lucknow News : घरेलू विवाद के बाद शराब के नशे में कर रहा था फांसी का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ के मोहनलालगंज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचा लिया। यह घटना 11 नवंबर 2025 को ग्राम कूढ़ा में हुई, जहाँ गुड्डू (लगभग 32 वर्ष) नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद से इतना तंग हो गया कि  अपने कमरे में बंद होकर फांसी लगाने का प्रयास किया।गुड्डू के भाई विशाल पुत्र कालिका ने मोहनलालगंज थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मोहनलालगंज की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Mohanlalganj : लखनऊ के मोहनलालगंज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचा लिया। यह घटना 11 नवंबर 2025 को ग्राम कूढ़ा में हुई, जहाँ गुड्डू (लगभग 32 वर्ष) नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद से इतना तंग हो गया कि  अपने कमरे में बंद होकर फांसी लगाने का प्रयास किया।गुड्डू के भाई विशाल पुत्र कालिका ने मोहनलालगंज थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मोहनलालगंज की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

पढ़ें :- लखनऊ में जेन अल्फा ने अपनी आवाज की बुलंद, विद्यालय में शिक्षकों की कमी समेत अन्य समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरीं छात्राएं

पुलिस ने लाल साड़ी के सहारे छत की कुंडी में फांसी लगाने का प्रयास कर रहे गुड्डू को समय रहते बचा लिया। बता दें कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि गुड्डू शराब के नशे में था और पत्नी से हुए विवाद के कारण आवेश में आकर यह कदम उठाने की कोशिश कर रहा था।पुलिस टीम और परिजनों की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक जान बचाई जा सकी। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है। इस बचाव अभियान में आरक्षी किशन जायसवाल और आरक्षी सत्येंद्र शामिल थे।

मोहनलालगंज पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

 

पढ़ें :- लखनऊ में जेन-अल्फा का फूटा गुस्सा, शिक्षकों की कमी पर सड़क पर उतरीं 250 छात्राएं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...