INSAT-3DS Launching : इसरो ने शनिवार की शाम 5.35 बजे एक मौसम उपग्रह (Weather Satellite) इनसैट-3डीएस (INSAT-3DS) को लॉन्च किया। इसे जीएसएलवी एफ14 (GSLV-F14) रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया है। इसरो ने बताया कि अभी तक सभी चीजें तय योजना के तहत सही तरीके से हो रही हैं।
