1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में बिना मुआवजा किसानों की भूमि अधिग्रहण की शिकायत नितिन गडकरी तक पहुंची, मंत्री ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दिया जांच का आश्वासन

अयोध्या में बिना मुआवजा किसानों की भूमि अधिग्रहण की शिकायत नितिन गडकरी तक पहुंची, मंत्री ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दिया जांच का आश्वासन

यूपी में अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण का मामला दिल्ली पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। यूपी में अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण का मामला दिल्ली पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट

सांसद प्रसाद ने मंत्री गडकरी को बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में हजारों किसानों की जमीन 84 कोसी परिक्रमा के नाम पर बिना उचित मुआवजे के अधिग्रहित की जा रही है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि किसानों के आवासीय मकानों पर भी बुलडोजर चलापा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक बुलडोजर की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए। उन्होंने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

अवधेश प्रसाद ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा के तहत कई किसानों की भूमि अधिग्रहित कर ली गई है, लेकिन अभी तक सभी प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर किसानों की समस्याओं को अनसुना करने का आरोप भी लगाया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद अवधेश प्रसाद की शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें वह दिलाया जाएगा और किसी भी गरीब का मकान बिना उचित मुआवजे के नहीं गिराया जाएगा।

पढ़ें :- राम मंदिर CEO के लिए इंटरव्यू, उम्मीदवारों से पूछा- शिखा रखते हैं? जनेऊ पहनते हैं? शराब तो नहीं पीते?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...